Saturday, June 6, 2026
- Advertisement -

उद्घाटन से पहले ही गिरा सामुदायिक शौचालय का छज्जा

  • लोगों ने लगाया घटिया निर्माण सामग्री का आरोप
  • ब्लॉक प्रशासन बोला जेसीबी से गिरा छज्जा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/सरधना: गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट में हुए हादसे के बाद सूबे में अधिकारियों ने श्मशानों की ओर दौड़ शुरू कर दी है। मगर श्मशान घाटा के अलावा अन्य सरकारी बिल्डिंगों की जांच होना भी जरूरी है। जरूरी नहीं है कि हर बार श्मशान की ही छत गिरेगी। सरधना देहात ग्राम पंचायत के इस्लामाबाद मोहल्ले में सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन होने से पहले ही उसका छज्जा गिर गया।

सोमवार को लोगों ने घटिया सामग्री लगाने का आरोप जड़ते हुए हंगामा कर दिया। वहीं, ब्लॉक प्रशासन का अजीब ही मानना है कि शौचालय का छज्जा जेसीबी मशीन टकराने से गिरा है। मगर आसपास के लोगों ने कोई जेसीबी ही नहीं देखी। शायद हवा में उड़कर आई और छज्जा गिराकर चली गई। मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा कोतवाली में तहरीर भी दी गई है।

मुरादनगर श्मशान घाट में दो दर्जन लोगों की दर्दनाक मौत ने सभी को झकझोर दिया है। वहीं शासन के आदेश के बाद अधिकारी भी श्मशान घाटों की ओर दौड़ रहे हैं। मगर श्मशान के अलावा अन्य सरकारी बिल्डिंग की सुध कोई नहीं ले रहा है। यह जरूरी नहीं है कि हर बार श्मशान घाटना की छत ही गिरेगी।

भ्रष्टाचार या अनदेखी की भेंट चढ़ी सरकारी बिल्डिंग भी इस तरह की घटना का सबब बन सकती हैं। सरधना देहात ग्राम पंचायत के इस्लामाबाद मोहल्ले में करीब तीन माह पूर्व सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। करीब साढे तीन लाख रुपये की लागत से बने शौचालय का अभी तक उद्घाटन नहीं हुआ है।

इस्तेमाल से पहले ही सोमवार को शौचालय का छज्जा अचानक से गिर गया। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। लोगों ने निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की बात कहते हुए हंगामा कर दिया। वहीं ब्लॉक प्रशासन का मानना है कि जेसीबी मशीन टकराने से शौचालय का छज्जा गिरा है। जो किसी को हजम नहीं हो रही है। क्योंकि मौके पर किसी ने कोई जेसीबी नहीं देखी है। मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। फिलहाल यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छज्जा कैसे गिरा।

व्यापारी नेताओं ने की जांच की मांग

हादसे की सूचना के बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष विरेंद्र चौधरी व महामंत्री ललित गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शौचालय की हालत को देखते हुए अधिकारियों से निर्माण कार्य के गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।

मामले में व्यापारी नेताओं ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। वहीं, इस संबंध में बीडीओ सरधना सुनीत कुमार भाटी का कहना है कि सरधना देहात ग्राम पंचायत में आने वाले इस्लामाबाद मोहल्ले में सामुदायिक शौचालय बना था जिसका छज्जा टूट गया है।

पता चला है कि जेसीबी मशीन का पंजा लगने से शौचालय का छज्जा गिरा है। असामाजिक तत्वों ने छज्जा गिराया है। कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी गई है। उधर, एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय का कहना है कि इस्लामाबाद में सामुदायिक शौचालय का छज्जा गिरने का मामला सामने आया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Bihar News: राबड़ी देवी का बड़ा कदम, आवास से हटाई सरकारी सुरक्षा, सरकार पर साधा निशाना

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी...

Chhatrapati Shivaji Maharaj: छत्रपति शिवाजी महाराज की राज्याभिषेक जयंती, अमित शाह और नेताओं ने दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक...

MP News: रायसेन-भोपाल हाईवे पर बसों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच की मौत, दर्जनों घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सेहतगंज फैक्ट्री के...
spot_imgspot_img