जनवाणी संवाददाता |
शामली: भारतीय किसान यूनियन की अगुवाई में बृहस्पतिवार को किसानों ने रामलीला मैदान दिल्ली में धरना प्रदर्शन करने के लिए कूच किया।
शामली रेलवे स्टेशन किसान भाकियू जिलाध्यक्ष कालेन्द्र मलिक तथा कांधला स्टेशन से कैराना ब्लॉक अध्यक्ष ऋषिपाल नंबरदार के नेतृत्व में किसान दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान किसानों का कहना था कि केंद्र सरकार अपने किए गए वादों से मुकर रही है, जब तक एमएस पी सहित किसानों की अन्य मांगों को नहीं माना जाता तब तक किसान आंदोलन करते रहेंगे। गठवाला खाप के थाबेदार बाबा श्याम सिंह ने कहा कि किसानों ने 13 महीने दिल्ली में आंदोलन किया लेकिन किसानों को सरकार ने बहकाने का काम किया है। किसानों के प्रति सरकार के मन में खोट है, जब तक एसएमपी सहित किसानों की विभिन्न मांगों को नहीं माना जाता किसान दिल्ली में जाकर धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। स्थानीय स्तर पर भी बिजली विभाग द्वारा किसानों पर फर्जी मुकदमें किए गए हैं जिसे किसान बर्दाश्त करने वाला नहीं है।

