Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

भाकियू की महापंचायत में गरजे किसान

  • जीआईसी के मैदान में एमएसपी सहित बिजली, गन्ना मूल्य और भुगतान को लेकर फूंका बिगुल

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन ने एमएसपी सहित बिजली, गन्ना मूल्य और भुगतान को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। जीआईसी मैदान में किसानों की महापंचायत शुरू हो गई है। किसान नेता चौ. राकेश टिकैत ने कहा कि यहां आंदोलन नहीं, बल्कि सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।

मुजफ्फरनगर में किसान आंदोलन की राह पर हैं। आवारा पशुओं की समस्या से परेशान हैं और गन्ना मूल्य घोषित ना होने से आशंकित हैं। जबकि बहुत से किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान भी नहीं हुआ है। सिंचाई के लिए मिलने वाली बिजली और उनके बिलों की भी तस्वीर साफ नहीं हुई है। MSP का मुद्दा भी अधर में लटका हुआ है।

इन सभी मामलों को लेकर भाकियू ने जीआईसी मैदान में शनिवार से अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा करते हुए महापंचायत का आयोजन किया है। सुबह से ही किसान अपने ट्रैक्टर ट्रॉली में खाने-पीने का सामान लेकर जीआईसी मैदान पहुंचना शुरू हो गए थे। महापंचायत में पहुंचे किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत में कहा कि वह सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रहे हैं। कहा कि सरकार झूठ बोलने का काम करती है।

आवारा पशुओं ने किसानों को बर्बाद कर दिया। सरकार वादे करने का काम करती है और उन्हें पूरा नहीं करती। किसानों के सामने कई बड़े मुद्दे हैं। आवारा पशुओं के अलावा बिजली बिल, गन्ना मूल्य और गन्ना मूल्य भुगतान के साथ-साथ एमएसपी का मुद्दा भी बहुत बड़ा है।

चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसान यहां पहुंच रहे हैं। यदि वह अपनी मांगों के लिए संघर्ष करना चाहते हैं तो यहां डटे रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब और दूसरे राज्यों में भी किसान आंदोलन कर रहा है। लेकिन यहां हम सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने आए हैं।
जनीतिक दलों से समर्थन मिल रहा है या नहीं…के सवाल पर उन्होंने कहा कि लाठी के सामने कोई नहीं आता। चुनाव के समय वोट मांगने आते हैं। सियासी दलों के लोगों को अपनी जान बचाना भी मुश्किल पड़ रहै है। 2024 चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी चुनाव बहुत दूर है। सवाल दागा कि क्या देश में चुनाव रह गए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img