Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

बाप जेल में, नाबालिग छात्रा के पीछे पड़े मनचले

  • सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, तीन पर मुकदमा दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लोहिया नगर के जाहिदपुर से गुरुवार तड़के करीब तीन बजे गांव के ही कुछ युवक एक नाबालिग छात्रा को उठा ले गए। नाबालिग जिस छात्रा को उठा ले गए हैं, पिछले तीन माह से उसका पिता जेल में है। इस घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जाहिदपुर इलाके से गुरुवार तड़के कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया गया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामला दो संप्रदायों के बीच का होने के चलते पुलिस जांच में जुट गयी है। देर रात तक छात्र को कोई सुराग नहीं लगाया जा सका। जाहिदपुर में एक परिवार में शादी थी। उसके समीप ही छात्रा का घर है। शादी समारोह के आयोजन की वजह से इलाके में काफी चहल पहल थी। देर रात तक मेहमानों का आना जाना लगा रहा।

उसी दौरान कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली छात्रा अचानक गायब हो गयी। परिजनों को उसके गायब होने की जानकारी उस वक्त लगी जब वो जागे। छात्रा की मां ने बताया कि तड़के करीब दो बजे वह छोटे बच्चों को पेशाब कराने के लिए उठी थी। उन्होंने बेटी को चारपाई पर नहीं पाया तो आवाज लगायी, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो वह घर के बाहर जहां डीजे बज रहा था, वहां छात्रा को देखने के लिए चली गयीं। लोगों से पूछा, लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिली।

घर पर आकर परिवार के दूसरे लोगों को उसके गायब होने की जानकारी दी। उन्होंने काफी तलाश किया, लेकिन जब वह नहीं मिली तो आसपास खोजा गया। उसके गायब होने की खबर पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गयी। गांव वाले भी तलाश में जुट गए। इस बीच किसी ने सीसीटीवी जांच करने को कहा। जब सीसीटीवी के कैमरों की जांच की गयी तो परिवार वालोें के पैरों तले की जमीन खिसक गयी। सीसीटीवी में छात्रा पैदल भागते हुए नजर आ रही है।

डंडा लेकर भाग रहे थे लोग

रजनों ने बताया कि पैदल भाग रही छात्रा के पीछे कुछ लोग डंडा लेकर भाग रहे हैं। यह देखकर परिजन बुरी तरह घबरा गए। सीसीटीवी में छात्रा मेन रोड तक तो भागती हुई नजर आ रही है, लेकिन मेन रोड पर पहुंचने के बाद वह गायब हो गयी। तड़के दो बजे घर से निकलकर छात्रा कहां जा रही है क्यों भाग रही है। डंडा लेकर उसके पीछे भागने वाले कौन लोग हैं? जो सीसीटीवी में कैद हुए हैं। परिजनों ने थाना लोहिया नगर पहुंचकर तहरीर दी है।

वहीं इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। छात्रा की तलाश की जा रही है। उम्मीद है कि छात्रा को शीघ्र ही सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर गांव में चर्चा है कि जो लोग सीसीटीवी में डंडा लेकर छात्रा का पीछा करते नजर आ रहे हैं, वह दूसरे समुदाय हैं। इसके चलते गांव में तमाम प्रकार की चर्चाएं हैं, हालांकि पुलिस इसको लेकर अभी कुछ कहने से कन्नी काट रही है, केवल तलाश किए जाने की बात पुलिस बता रही है।

13 21

छात्रा के गायब की तहरीर थाने पर दिए जाने के बाद परिजन भी शांत नहीं बैठे हैं, वो भी लगातार छात्रा की तलाश में लगे हैं। तमाम रिश्तेदारों के यहां छात्रा की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा सका है। गांव के तमाम खेतों खलिहानों में भी छात्रा की तलाश की जा रही है। गांव के एक पक्ष के लोग भी परिजनों के साथ तलाश में लगे हुए हैं।

तीन के खिलाफ एफआईआर

इंस्पेक्टर लोहिया नगर केपी सिंह ने बताया कि छात्रा की मां की तहरीर पर तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। शीघ्र ही छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। कुछ से पूछताछ भी की जा रही है।

नौवीं की छात्रा लापता, अपहरण की आशंका

परतापुर: तीन दिन पूर्व पूठा रोड की कक्षा नौवीं की छात्रा लापता हो गई। गुरुवार को सभी जगह तलाशने के बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका व्यक्त करते तहरीर दी। पुलिस ने छात्रा की गुमशुदगी दर्ज की है। परतापुर के एक स्कूल की नौवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा सोमवार को स्कूल गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। सभी जगह तलाशने के बाद गुरुवार को परिजन थाने पहुंचे और अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए तहरीर दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कैलाशपुरी निवासी अजय पुत्र वीरसिंह उनकी पुत्री को परेशान करता था। जिसकी जानकारी छात्रा ने परिजनों को कई बार दी थी। पुलिस ने छात्रा की गुमशुदगी दर्ज की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img