Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

चार साल की बेटी के रोने से तंग पिता ने घोंट दिया गला, जानिए फिर क्या हुआ ?

जनवाणी ब्यूरो |

गाजियाबाद: साहिबाबाद के खोड़ा के नेहरू गार्डन इलाके में गुरुवार को पिता ने ही चार वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। मासूम का कसूर सिर्फ इतना था कि घर छोड़कर चली गई मां और भाई की याद में बच्ची रो रही थी। इससे तंग आकर पिता ने बेटी का गला दबा दिया।

इसके बाद आरोपी बच्ची के शव को टेंपो में लेकर पत्नी को ढूंढने नोएडा की तरफ निकल गया। इस बीच आरोपी के छोटे भाई ने भाई के लापता होने की सूचना कंट्रोल रूम को दे दी। नोएडा पुलिस ने सेक्टर-11 से आरोपी पिता को पकड़ लिया और खोड़ा पुलिस के हवाले कर दिया।

खोड़ा के नेहरू गार्डन इलाके में वासुदेव गुप्ता रहता है। वह मूलरूप से सुल्तानपुर का रहने वाला है और टेंपो चलाता है। उसकी पत्नी एक स्पा सेंटर में काम करती है। करीब बीस दिन पहले पत्नी अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ घर छोड़ गई।
घर पर वह अपनी चार वर्षीय बेटी अदिति को छोड़ गई थी। पुलिस के मुताबिक गुरुवार दोपहर को अदिति मां-भाई की याद में रो रही थी। वासुदेव बेटी को चुप करा रहा था लेकिन बेटी चुप नहीं हुई।

गुस्से में आकर वासुदेव ने बेटी का गला दबा दिया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद वासुदेव बेटी के शव को अपने टेंपो में लेकर पत्नी की तलाश करने निकल पड़ा। शाम करीब पांच बजे वासुदेव का भाई उसके घर आया तो उन दोनों को घर पर न देख गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दे दी।

पुलिस ने सूचना पर आरोपी को नोएडा सेक्टर-11 में टेंपो समेत पकड़ लिया। पुलिस ने टेंपो की तलाशी ली तो उसमें बच्ची का शव रखा हुआ था। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद नोएडा पुलिस ने आरोपी पिता को खोड़ा पुलिस को सौंप दिया। थाना खोड़ा एसएचओ असलम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बच्ची की मां को पुलिस तलाश रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold-Silver: लगातार तेजी पर ब्रेक, सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लगातार दो सत्रों की तेजी...

UP News: गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में लगी आग, घंटों बाद पाया काबू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के...

Share Market: मजबूत शुरुआत के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में शानदार उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के...
spot_imgspot_img