Friday, May 29, 2026
- Advertisement -

बर्ड फ्लू की आशंका के चलते मची अफरा-तफरी

  • आकाश में उड़ रहे विदेशी पक्षी की गिरकर मौत
  • आरडी इंटर कॉलेज के परिसर में गिरा विदेशी पक्षी

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: आकाश में उड़ रहे एक विदेशी पक्षी की अचानक आरडी इंटर कॉलेज के सिक्का के परिसर में गिरकर मौत हो गई। बर्ड फ्लू की आशंका के चलते छात्रों और विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विद्यालय के बच्चों की छुट्टी कर दी गई।

सूचना पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम पीपीईटी से लैस होकर विद्यालय में पहुंची और मृत विदेशी पक्षी को अपने साथ ले गई। पहले पक्षी की स्थानीय अस्पताल में जांच की जाएगी यदि बर्ड फ्लू के लक्षण पाए जाते हैं तो जांच के लिए बाहर प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।

34 9

विदेशों में भारी हिमपात के चलते जनवरी माह में प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में विदेशी पक्षी भारत का रूख करते हैं। देश के विभिन्न प्रदेशों के जल स्त्रों एंव जंगलों में विदेशी पक्ष रहते हैं। सोमवार को विदेशी पक्षियों का एक झुंड आकाश की ऊंचाईयों में उड़ता हुआ जनपद के गांव सिक्का से होकर गुजरा।

इसी दौरान झुंड में उड़ते हुए एक पक्षी की अचानक आरडी इंटर कॉलेज के परिसर में गिर कर मौत हो गई। एकाएक पक्षी विद्यालय परिसर में गिरने से छात्रों में हड़कंप मच गया। छात्रों ने इसकी सूचना तत्काल विद्यालय के प्रधानाचार्य को दी। बर्ड फ्लू की संभावनाओं के चलते विदेशी पक्षी की मौत का सूचना कोतुहल बन गई।

कोरोना के बाद बर्ड फ्लू की संभावना के दृष्टिगत प्रधानाचार्य वीके गुलाटी ने घटना की सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. यशवंत सिंह को दी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्य वीके गुलाटी को विद्यार्थियों की छुट्टी कर विद्यालय को सैनेटाइज कराने के निर्देश दिए।

सूचना पर जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. यशवंत ने तत्काल पीपीई किट से लैस समेत चार सदस्यीय टीम को मौके पर भेजा। करीब 2: 30 बजे पशु चिकित्सा विभाग की टीम विद्यालय में पहुंची और विदेशी पक्षी के शव को अपने कब्जे में लिया और बड़ी सावधानी से एक प्लास्टिक के बैग में रखकर साथ ले गई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि शासन के आदेश पर पोल्टी उत्पादों पर रोक लगा दी गई है।

‘विद्यालय में करीब 12 बजे एक विदेशी पक्षी के गिरकर मरने की सूचना मिली थी। जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सूचित कर दिया गया था। साथ ही, विद्यालय के बच्चों की छुट्टी कर दी गई थी।’  -वीके गुलाटी, प्रधानाचार्य आरडी इंटर कॉलेज सिक्का


 

‘आरडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीके गुलाटी ने एक विदेशी पक्षी के गिरकर मौत होने की सूचना दी गई थी। प्रधानाचार्य को पक्षी का शव उठने के बाद विद्यालय को सैनेटाइज कराने के निर्देश दिए गए हैं।’
-सरदार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, जनपद शामली


 

‘गांव सिक्का स्थित आरडी इंटर कॉलेज में एक विदेशी पक्षी के गिरकर मरने की सूचना मिली थी। जिस पर चार सदस्यीय टीम को पीपीई किट से लैस कर भेजा गया था। टीम पक्षी के शव अस्पताल लेकर आएगी, जिसका पीएम किया जाएगा। यदि बर्ड फ्लू के लक्षण पाए जाएंगे तो बाहर प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।’
                                    -डा. यशवंत सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जनपद शामली


spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Savarkar Jayanti: वीर सावरकर को देशभर से नमन, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विनायक दामोदर सावरकर की जयंती...

Weather Update: एनसीआर में उबलता पारा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मई के आखिरी...
spot_imgspot_img