Friday, June 5, 2026
- Advertisement -

ठेकेदार के घर बेखौफ बदमाशों का धावा

  • बंधक बनाकर 50 हजार की लूट दिनदहाड़े हुई वारदात, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रेलवे रोड क्षेत्र मधुबन कालोनी में बदमाशों ने कांट्रेक्टर और उसके बेटे को घर में घुसकर हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने घर की आलमारी में रखे पचास हजार रुपये लूट लिए। बदमाश पिता पुत्र को बंधक बनाकर बाथरुम में बंदकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पर कैंट सर्किल क्षेत्र एएसपी विवेक यादव और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार से घटना की जानकारी की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कै मरे की फुटेज कब्जे में ली है।

रेलवे रोड थाना क्षेत्र मधुबन कालोनी मकान नंबर-222 निवासी संदीप सिंह राणा केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग, दिल्ली में सिविल कान्ट्रेक्टर हैं। संदीप मूल रुप से सरधना कालन्दी के रहने वाले हैं। संदीप ने जौलाई में ही नये घर में शिफ्ट किया था। इससे पहले वे बराबर में ही पुराने घर में रहते थे। घर में ग्राउंड फ्लोर पर दो और फर्स्ट फ्लोर पर दो कमरे बने हैं। पत्नी पूनम तोमर श्री महावीर शिक्षा सदन इंटर कालेज में टीचर हैं। परिवार में बड़ा बेटा वंश 11 वीं कक्षा में पढ़ता है। बेटी अनुष्का सातवीं में पढ़ती है।

पूनम तोमर सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर स्कूल के लिए निकल गई थी। वहीं बेटी अनुष्का भी स्कूल गई हुई थी। घर में संदीप सिंह राणा और उनका बेटा वंश थे। वंश नीचे कमरे में सो रहा था। करीब सवा 10 बजे संदीप रसोई में कुछ नाश्ता तैयार कर रहे थे। इस बीच घर का गेट खुलने की आवाज हुई तो वह गेट की ओर पहुंचे। इतनी देर में दो बदमाश मुंह पर कपड़ा लपेटे अंदर दाखिल हो गए। बदमाशों ने अंदर आते ही संदीप की कनपटी पर तमंचा लगाकर कैश और ज्वैलरी के बारे में पूछा।

बदमाशों ने संदीप को गेट के बराबर में बने बाथरुम में बंद कर दिया। इस बीच बदमाशों की आवाज सुनकर वंश भी जाग गया। वह कमरे से बाहर आया तो बदमाशों ने तमंचे और चाकू की नोक पर उसे भी कवर कर लिया और बाथरुम में पिता संदीप के साथ बंद कर दिया। इस बीच बदमाशों ने पूरा घर खंगाला लेकिन बदमाशों को के कुछ हाथ नहीं लगा। बदमाश नीचे आये बाथरुम से संदीप को निकाला और उसके हाथ टेप चिपका कर बांध दिए। दोनों बदमाश संदीप को ऊपर ले गए और कैश व ज्वैलरी के बारे में पूछा।

बदमाशों ने संदीप को ले जाकर आलमारी में रखे पचास हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने टेप से पिता पुत्र के हाथ पैर बांधे और मुंह पर टेप चिपका कर बाथरुम में बंद करके मौके से फरार हो गए। करीब एक घंटे बाद संदीप और वंश ने किसी तरह बाथरुम का दरवाजा अंदर से तोड़ा और बाहर निकलकर 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। लूट की जानकारी मिलते ही 112 नंबर और थाना पुलिस सहित एएसपी विवेक यादव मौके पर पहुंचे और कांट्रेक्टर से घटना की जानकारी की।

पुलिस ने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल फुटेज कब्जे में ली है। सीसीटीवी कैमरे में दो बदमाश घर में दाखिल होते दिखाई दे रहे हैं। कांट्रेक्टर ने थाना रेलवे रोड में घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट में मुकदमा दर्ज किया है।

टेप साथ लेकर आये थे बदमाश

बदमाशों ने जिस तरह से घर में दाखिल होते ही ज्वैलरी और कैश के बारे में पूछा। इससे साफ जाहिर होता है कि बदमाशों को घर में कैश होने की जानकारी पहले से ही थी। वहीं बदमाश अपने साथ प्लॉन करके आये थे कि वहां घर में कौन कौन मौजूद हैं। बदमाश अपने साथ टेप लेकर पहुंचे थे। जिस टेप से बदमाशों ने संदीप और वंश को बांधा वह अक्सर सामान पेकिंग के काम में आती है। मौके पर फोरेसिंक और सर्विलांस टीम ने पूछताछ की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CM Yogi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी ने दी सीएम योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ, लंबी और स्वस्थ जीवन की कामना की

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री...

Ranveer Singh: FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग आदेश वापस लिया, कानूनी लड़ाई जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img