Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

फील गुड: मेरठ मेट्रो का सपना भी हुआ साकार

  • तीन कोच होंगे मेट्रो में, शहर में एक साथ दौड़ेंगी 10 मेट्रो

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रैपिड के बाद मेरठ मेट्रो का सपना भी साकार हो गया। शुक्रवार को गुजरात के सावली स्थित मेन्यूफैक्चिरिंग प्लांट में पहले ट्रेन सेट की चॉबियां एल्सटॉम के एमडी ने एनसीआरटीसी के एमडी को सौंपी। इस अवसर पर एनसीआरटीसी के एमडी ने अन्य अतिथियों के साथ बटन दबाकर एवं हरी झंडी दिखाकर मेरठ मेट्रो ट्रेन के पहले सेट का अनावरण किया।

14 14

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी इस दौरान अपना बधाई संदेश वीडियो के माध्यम से भेजा। एनसीआरटीसी के प्रवक्ता पुनीत वत्स के अनुसार मेरठ मेट्रो में तीन कोच होंगे और कुल 10 ट्रेनों की डिलिवरी होगी।

15 साल के लिए रखरखाव का जिम्मा एल्सटॉम को

मेरठ मेट्रो के रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी भी एल्सटॉम को सौंपी गई है। एनसीआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार एल्सटॉम यह जिम्मेदारी आगामी 15 वर्षों तक संभालेगा। मेरठ मेट्रो का लुक बेहद आकर्षक है और यह ट्रेन अपने आधुनिक डिजाइन के कारण ऊर्जा की बचत करने में भी सक्षम होगी।

पूरी तरह वातानुकूलित होगी मेरठ मेट्रो

मेरठ मेट्रो ट्रेन पूरी तरह आधुनिक होगी। पूरी ट्रेन वातानुकूलित होगी। इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से भी यह ट्रेने आधुनिक हैं। ट्रेन में सामान रखने के लिए अलग रैक होगी जबकि ग्रैब हैंडल, यूएसबी डिवाइस व चार्जिंग सुविधा भी मिलेगी। ट्रेन पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरों से लैस होगी।

13 13

एक ट्रेन में 700 से ज्यादा यात्री करेंगे सफर

मेरठ मेट्रो ट्रेन में एक साथ 700 से ज्यादा यात्री सफर करेंगे। यह ट्रेन अत्याधुनिक हल्के वजन व स्टेनलेस स्टील से निर्मित है। इसमें एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन की गर्इंट्रांसवर्स और लंबवत (लांगिटयूडनली) बैठने की व्यवस्था होगी।

एक साथ नहीं खुलेंगे मेट्रो के सभी दरवाजे

ऊर्जा खपत में कमी के लिए ट्रेनों के दरवाजों में पुश बटन लगाए गए हैं यानि कि सिर्फ वही दरवाजे खुलेंगे जहां पुश बटन को दबाया जाएगा। इसके साथ ही आपातकालीन निकास उपकरण, अग्निशामक यंत्र, अलार्म और टॉक बैक सिस्टम जैसे सुरक्षात्मक सिस्टम को एकीकृत किया गया है।

12 15

शहर में 23 किमी दौड़ेगी मेट्रो

मेरठ मेट्रो शहर में कुल 23 किमी के हिस्से में दौड़ेगी। इसमें 18 किमी का हिस्सा एलिवेटेड होगा और 5 किमी का हिस्सा अंडरग्राउंड रहेगा। मेरठ में मेट्रो के कुल 13 स्टेशन होंगे। इनमें से 9 स्टेशन एलिवेटेड और 3 स्टेशन अंडरग्राउंड हैं। एक स्टेशन (डिपो स्टेशन) ग्राउंड लेवल पर रहेगा।

मेरठ मेट्रो के स्टेशन

मेरठ साउथ (एलिवेटेड), परतापुर (एलिवेटेड), रिठानी (एलिवेटेड), शताब्दी नगर (एलिवेटेड), ब्रह्मपुरी (एलिवेटेड), मेरठ सेंट्रल (अंडरग्राउण्ड), भैंसाली (अंडरग्राउंड), बेगमपुल (अंडरग्राउंड), एमईएस कॉलोनी (एलिवेटेड), डौरली (एलिवेटेड), मेरठ नॉर्थ (एलिवेटेड), मोदीपुरम (एलिवेटेड), मोदीपुरम डिपो (धरातल पर)।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img