Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

महिला कांस्टेबल की दबंगई, पड़ोसन से मारपीट

  • महिला को बाल पकड़कर खींचा, पीड़िता ने दी थाने में तहरीर

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: संत विहार निवासी महिला कांस्टेबल ने बहन के साथ दबंगई दिखाते हुए पड़ोसी महिला व उसकी बेटी से मारपीट की। महिला कांस्टेबल व उसकी बहन ने पीड़िता के बाल पकड़कर सड़क पर खींचकर पीटा। मारपीट में पीड़िता व उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना क्षेत्र के संत विहार निवासी मिथिलेश ने बुधवार रात थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसके पड़ोस में एक महिला कांस्टेबल अपने परिवार के साथ रहती है। महिला कांस्टेबल मेरठ के लिए थाने में तैनात है। महिला कांस्टेबल का पति अलीगढ़ में दरोगा के पद पर तैनात है।

बुधवार शाम महिला कांस्टेबल का बेटा सड़क पर खेल रहा था। वह बार-बार उनके घर में बॉल फेंक रहा था। जिस पर पीड़िता ने बच्चों को बॉल फेंकने से मना किया। इसके बाद पीड़िता ने बच्चों के परिजनों से शिकायत की। पीड़िता का आरोप है कि कुछ देर बाद महिला कांस्टेबल अपनी बहन व नौ वर्षीय बेटे के साथ उसके घर बैट लेकर पहुंची। जहां उसने पीड़िता व उसकी बेटी के साथ जमकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर महिला कांस्टेबल व उसकी बहन ने पीड़िता पर लात घुसो की बरसात कर दी।

वही बीच बचाव में आई बेटी के साथ भी जमकर मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि महिला कांस्टेबल व उसकी बहन ने पीड़िता के बाल पकड़कर सड़क पर खींचना शुरू कर दिया। साथ ही महिला व उसकी बेटी पर क्रिकेट बैट से भी हमला कर दिया। पीड़ित महिला व बेटी ने किसी तरह घर के अंदर घुसकर जान बचाई। मारपीट का वीडियो लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पीड़ित महिला बेटी को लेकर थाने पहुंची। जहां पीड़िता ने महिला कांस्टेबल उसकी बहन व बेटे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल मां बेटी को मेडिकल के लिए भेज दिया। सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है की तहरीर मिल गई है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

किशोर की निर्मम पिटाई, श्यामनगर में बबाल

मेरठ: लिसाड़ीगेट के श्याम नगर में 12 साल के एक किशोर की निर्मम पिटाई को लेकर जमकर बबाल हुआ। बताया जाता है कि किशोर ने खेल-खेल में किसी के घर की घंटी बाजा दी थी। इस बात से नाराज परिवार के लोगों ने इस किशोर को पकड़ लिया और जमकर पिटा। उस पर परिवार की महिलाओं से छेड़खानी के आरोप लगा दिए। शोर शराब सुनकर उसकी मां बचाने को जब मौके पर पहुंची तो किशोर को पीट रहे लोगों ने उस पर भी हमला कर दिया। बबाल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

श्याम नगर की रहने वाली एक महिला ने बताया गुरुवार को समय करीब 7:30 उसका करीब 12 साल का बेटा मोहल्ले में खेल रहा था। पास के रहने वाले एक मकान की बेटे ने घर की बेल बजा दी। महिला का आरोप है कि बेल बजाए जाने से नाराज होकर करीब आधा दर्जन दबंगों ने उसके बेटे को जमकर पीटा। उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर शराबा की आवाज सुनकर महिला बेटे को बचाने के लिए मौके पर पहुंची। आरोप है कि हमलावरों ने महिला के साथ भी मारपीट कर छेड़छाड़ कर खींचने का प्रयास किया।

उसकी चींख पुकार सुनकर र आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ को देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने डायल 112 नंबर कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़िता ने थाने पर हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img