Wednesday, June 10, 2026
- Advertisement -

महिला टीचर को हुआ अपने स्टुडेंट से प्यार, छात्र संग हुई फरार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: नोएडा में एक शख्‍स ने हैरान कर देने वाला केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने शिकायत की है कि उसके 16 साल के नाबालिग लड़के को उसकी ट्यूशन टीचर ने किडनैप कर लिया है।

हालांकि उनके पड़ोसियों का कहना है कि ये मामला कोई किडनैपिंग का नहीं, बल्कि लव स्‍टोरी का है। लड़के के पिता का कहना है कि ढूंढने पर मेरा बेटा नहीं मिला तो मुझे मजबूरन पुलिस में शिकायत करनी पड़ी।

लड़के के पिता ने आरोप लगाया है कि

टीचर उनके बेटे को लेकर फरार हो गई है। उन्‍होंने यह भी बताया है कि पुलिस को जांच के दौरान यह पता चला है कि मेडम का दिल स्टूडेंट पर आ गया था। पुलिस ने स्टूडेंट को ढूंढने के लिए दो टीमें बनाई है।

पुलिस ने दावा किया है कि उनके द्वारा जल्द ही इस मामले को सुलझा दिया जाएगा। शुरुआती जांच में पता चला है कि पढ़ाते-पढ़ाते टीचर को स्टूडेंट से प्यार हो चुका था। वैसे पुलिस को अभी तक इस बारे में कोई अहम सुराग पता नहीं लग पाए हैं।

अपहरण का केस दर्ज कराया

छात्र के पिता ने 23 वर्षीय टीचर के खिलाफ थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया है। सेक्टर-113 के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद प्रजापति ने बताया है कि उन्नति विहार कॉलोनी में रहने वाले एक शख्स ने शिकायत की है कि उनका 16 साल का बेटा उसी कॉलोनी में एक 23 साल की लड़की के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए जाता था।

वो वहां से अभी तक लौटा नहीं है और तब से ही दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनकी कोई लोकेशन भी नहीं मिल रही है।

लड़का हुआ किडनैप

ये मामला नोएडा के सेक्टर 123 का है। जहां उन्नति विहार में अजीब घटना घटी है। यहां लड़के के पिता ने ट्यूशन टीचर पर आरोप लगाया है कि उनके 16 साल के बेटे को उसी लड़की ने किडनैप किया है।

हालांकि पड़ोसियों का कहना है कि ये कोई किडनैपिंग का मामला नहीं, बल्कि लव स्टोरी का मामला है। पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।


ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: एनसीआर में तेज आंधी-बारिश के आसार, चेतावनी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...

Share Market: वैश्विक तनावों के बीच चमका भारतीय बाजार, सेंसेक्स 361 अंक उछला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव फिर...

PM Modi के 12 वर्ष पूरे, राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया लोकतंत्र में विश्वास और विकास का प्रतीक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Sports News: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भारतीय टीम को बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन...

Sushmita Dev Resigns: तृणमूल को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर...
spot_imgspot_img