Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

Punjab Budget 2025: वित्तमंत्री हरपल चीमा ने पंजाब का बजट किया पेश, खेल, स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा क्षेत्र तक दी बड़ी सौगात 

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार को पंजाब विधानसभा में वित्तमंत्री हरपल चीमा बजट 2025 पेश कर रहे हैं। इस दौरान पंजाब सरकार ने दो लाख 36 हजार करोड़ का बजट पेश किया है। टैक्स राजस्व में सरकार को 14 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।

कांग्रेस पर चीमा ने कसा तंज 

बजट पेश करते हुए चीमा ने कहा कि अकाली दल व कांग्रेस ने पंजाब को नशे में धोखा और जोड़ता पंजाब बनाने का काम किया। हमने पंजाब को नशा खत्म करना है।

ड्रग्स सेंसेज कराएगी सरकार 

सरकार पंजाब में ड्रग्स सेंसेज कराएगी। इस पर डेढ़ सौ करोड़ खर्च करेगी। एंटी ड्रोन प्रणाली के लिए बोर्डर पर 110 करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान किया गया है।

खेल बजट के लिए किया 979 करोड़ का प्रावधान 

खेलों काे बढ़ावा देने के लिए हर गांव में खेल के मैदान और इनडोर जिम होंगे। तरनतारन में 87 खेल के मैदान पहले ही बनाए जा चुके हैं। बजट में सरकार ने खेल विभाग के लिए 979 करोड़ के बजट का प्रावधान किया। गांवों में प्रसिद्ध खेलों के मैदान बनाए जाएंगे। इन खेलों की निशानदेही की गई है।

स्वास्थ सेवा के लिए 778 करोड़ का रखा है गया बजट 

पंजाब में 65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य बीमा कवर में लाया जाएगा। सेहतमंद पंजाब के लिए 778 करोड़ का बजट रखा गया है। सरकारी और निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज हो सकेगा। पंजाब में बीमा में पांच लाख कवरेज को बढ़ाकर अब 10 लाख कर दिया है।

पंजाब के जिला में “रंगला पंजाब योजना” होगी शुरू 

आम आदमी पार्टी सरकार के रंगला पंजाब विजन के तहत हर जिले में रंगला पंजाब विकास योजना शुरू होगी, जो स्थानीय विकास की जरूरतों को पूरा करेगी।

फंड जिला उपायुक्तों द्वारा विधायकों, समुदायों और नागरिकों की सिफारिशों पर खर्च किया जाएगा।

सड़क, पुल, स्ट्रीटलाइट्स, क्लीनिक, अस्पताल, स्कूल, पानी, स्वच्छता सहित सभी क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा मिलेगा

बजट में कुल 585 करोड़ रुपये (प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच करोड़) आवंटित किए गए हैं, जिससे आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा

जिलों में विश्व स्तरीय सड़कों का निर्माण

पंजाब के जिलों में विश्व स्तरीय सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसमें मोहाली, लुधियाना, अमृतसर और जालंधर शामिल हैं। इसमें प्रमुख सड़कों को चिन्हित किया गया है। साथ ही 347 ई बस सेवा भी शुरू की जाएगी।

2.5 लाख स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी 

अब पंजाब बत्ती गुल नहीं बत्ती फुल पंजाब होगा। पंजाब में 2.5 लाख स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। लोगों के घरेलू कनेक्शन से ये स्ट्रीट लाइट लगाएंगे। इसका बिल लोग नहीं भरेंगे। उतनी यूनिट की बिल में से कटौती कर दी जाएगी। 300 यूनिट मुफ्त बिजली के लिए 7 हजार 614 करोड़ बजट का प्रावधान किया।

अमृतसर, होशियारपुर, जालंधर, मोगा, पटियाला और मोहाली में प्रौद्योगिकी विस्तार केंद्र स्थापित किए जाएंगे

महिलाओं को मुफ्त बसों का मिलेगा लाभ 

पंजाब सरकार ने महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर के लिए 450 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

सरकार ने एससी लोगों द्वारा 31 मार्च 2020 तक कारपोरेशन से लिए सभी कर्ज माफ कर दिए हैं।

कृषि क्षेत्र के लिए पांच फीसदी इजाफा 

कृषि के लिए सरकार ने बजट में पांच फीसदी का इजाफा किया। बजट में कृषि के लिए 14,524 करोड़ रखे गए हैं। किसानों को बिजली सब्सिडी के लिए 9992 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। फसल अवशेष प्रबंधन के लिए सरकार ने पांच सौ करोड़ रुपये का प्रावधान रखा।

उद्योग जगत के लिए 3426 करोड़ का बजट आवंटित

बजट में उद्योग को 250 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन से वित्तीय सहायता दी गई है। अमृतसर में यूनिटी मॉल और एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए 120 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट शुरू किए गए। लुधियाना में ऑटो पार्ट्स एवं हैंड टूल्स टेक्नोलॉजी के लिए 10 करोड़ रुपये का अपग्रेड। औद्योगिक क्षेत्र का बजट 3,426 करोड़ रुपये आवंटित

शिक्षा क्षेत्र के लिए कितना बजट?

पंजाब सरकार ने शिक्षा के लिए बजट में 17,975 करोड़ रुपये रखे। यह कुल बजट का 12 प्रतिशत है।

रोजगार के लिए 230 करोड़ आवंटित 

पंजाब सरकार ने बजट में रोजगार उत्पन्न करने के लिए 230 करोड़ का फंड रखा। यह पिछले वर्ष के मुकाबले 50 फीसदी अधिक है।

न्याय और जेल विभाग के लिए 11,560 करोड़ का फंड

गृह, न्याय और जेल विभाग के लिए सरकार ने बजट में 11,560 करोड़ का फंड रखा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img