Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

नामांकन का पहला दिन, कलक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा

  • नामांकन दाखिल करने के लिए संभावित प्रत्याशियों ने प्राप्त किए नामांकन पत्र, पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को शुरू हुई। जिला प्रशासन द्वारा चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश एवं कोविड-19 के नियमों का पालन करने एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए कलक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग के साथ सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए। चौक चौबंद व्यवस्था के साथ कलक्ट्रेट के मुख्य गेट, कलक्ट्रेट परिसर, नामांकन कक्ष एवं पूरा क्षेत्र छावनी में नजर आया।

09 2

नामांकन के पहले दिन व्यवस्था का जाएजा लेने के लिए डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के. बालाजी ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट परिसर का दौरा किया और जिले की सातों विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए नामांकन कक्ष का निरीक्षण कर ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। पहले दिन कुछ संभावित प्रत्याशी नामांकन स्थल पर पहुंचे और चुनाव के लिए नामांकन पर्चा दाखिल करने के लिए नामांकन पत्र प्राप्त किया जो नामांकन के सभी कागज पूरे करने के बाद एक-दो दिन में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

बहुजन मुक्ति पार्टी के मेरठ मंडल अध्यक्ष आरडी गादरे ने दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन कक्ष से नामांकन पत्र प्राप्त किया, इसके अलावा कुछ अन्य संभावित प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए, जो एक-दो दिन में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन कक्षों का निरीक्षण करने के दौरान कलक्ट्रेट परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएम के. बालाजी ने बताया कि चुनाव में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

सभी सियासी पार्टी के अध्यक्षों एवं संभावित प्रत्याशियों को भी अवगत करा दिया गया है। डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन एवं नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं की जाएगी।

चौथे स्तंभ पर प्रशासन का पहरा

कलक्ट्रेट परिसर में मीडिया कर्मियों के लिए अलग से कैंप की व्यवस्था की गई। प्रत्याशी जिस स्थान पर नामांकन दाखिल करेंगे, वहां पर मीडिया की एंट्री प्रतिबंधित कर दी गई हैं। ऐसा पहली बार हुआ है, जब मीडिया के लोग नामांकन के दौरान प्रत्याशी के साथ नहीं जा पाएंगे। फोटो भी मीडिया के लोग कैमरे में कैद नहीं कर पाएंगे, जो प्रशासन फोटो उपलब्ध कराएगा, उसी फोटो का प्रयोग किया जाएगा। यह चौथे स्तंभ पर प्रशासन का पहरा लगाया गया है। इस तरह का प्रतिबंध सिर्फ मेरठ में लगाया है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की कवरेज के लिए भी मीडिया को अनुमति दी जाती है, लेकिन यहां पर मीडिया को दूर कर दिया गया है। ऐसा पहली बार हुआ हैं। इसका मीडिया के लोगों ने प्रतिरोध भी किया तथा डीएम के.बालाजी से शिकायत भी की।

ऐसे रोका गया ट्रैफिक

पुलिस-प्रशासन ने नामांकन के पहले दिन ट्रैफिक को रोकने का काम कुछ इस तरह से किया गया। एसएसपी आवास से पहले ही कुटी चौराहे पर ही वाहनों को रोक दिया गया। वाहनों को कमिश्नरी पार्क की तरफ जाने से रोका गया। अंबेडकर चौराहे पर भी वाहनों को रोका गया। यहां से आगे वन-वे कर दिया गया। कलक्ट्रेट जाने वाली डिवाइडर रोड को वन-वे कर दिया गया। कोपरेटिव बैंक से आगे कचहरी पुल पर ही वाहनों को रोका गया। वहां से कचहरी की तरफ एक भी वाहन की एंट्री बंद कर दी गई। इस तरह से ट्रैफिक सिस्टम पुलिस-प्रशासन ने बनाया। तमाम ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की यहां पर तैनाती की गई।

ये भी खरीदे गए

  • किठौर विधानसभा में 5 व्यक्तियों द्वारा 9 नामांकन पत्र लिए गए।
  • मेरठ कैंट विधानसभा में 5 व्यक्तियों द्वारा 9 नामांकन पत्र लिए गए।
  • मेरठ शहर विधानसभा में चार व्यक्तियों द्वारा चार नामांकन पत्र लिए गए।
  • दक्षिण विधानसभा में 7 व्यक्तियों द्वारा 07 नामांकन पत्र लिए गए।
  • सिवालखास विधानसभा में 3 व्यक्तियों द्वारा तीन नामांकन पत्र लिए गए।
  • हस्तिनापुर विधानसभा में 5 व्यक्तियों द्वारा 5 नामांकन पत्र लिए गए।
  • सरधना विधानसभा में 5 व्यक्तियों द्वारा 10 नामांकन पत्र लिए गए।
  • टिकट घोषित नहीं, फिर भी दिनेश खटीक ने खरीदा पर्चा

दिनेश खटीक, शाहिद मंजूर, सपना सोम समेत 49 प्रत्याशियों ने खरीदे पर्चे

भाजपा ने भले ही प्रत्याशी घोषित नहीं किये हैं, लेकिन राज्यमंत्री एवं हस्तिनापुर से भाजपा विधायक दिनेश खटीक ने नामांकन करने के लिए पर्चा खरीद लिया है। इनके अलावा किठौर से सपा प्रत्याशी शाहिद मंजूर, कांग्रेस नेत्री सपना सोम ने भी पर्चा खरीदा है।

11 9

दरअसल, हस्तिनापुर सीट दिनेश खटीक ने चुपचाप अपने समर्थक को भेजकर नामांकन पत्र खरीदा हैं। हालांकि अभी भाजपा की सूची घोषित नहीं हुई हैं, लेकिन दिनेश खटीक ने पर्चा खरीद लिया है। दिनेश खटीक ने पर्चा खरीदकर साफ संकेत दिये हैं कि उनका टिकट पक्का हैं, जिसके चलते पर्चा खरीदा गया। हालांकि पहले दिन कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। इसी तरह से सरधना से कांग्रेस ने अभी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया हैं, लेकिन वहां से कांग्रेस नेत्री सपना सोम ने भी पर्चा खरीदा।

यही नहीं, कांग्रेस के ही सैय्यद रेहानउद्दीन ने भी पर्चा लिया हैं। ये दोनों ही कांग्रेस नेता हैं। अब टिकट किसे मिलेगा, यह कहना मुश्किल हैं। हस्तिनापुर से बसपा के संजीव कुमार ने पर्चा लिया, यहां फिलहाल सपा ने कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। किठौर से शाहिद मंजूर ने नामांकन दाखिल करने के लिए पर्चा लिया। इस तरह से मेरठ से 47 नामांकन पत्र बिके हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img