जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: साउथ एक्टर नागा चैतन्य आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। नागा चैतन्य साउथ के बेहतरीन अभिनेता हैं। सोशल मीडिया पर उनके खूब फैन फॉलोइंग हैं। इस खास मौके पर फैंस उनको शुभकामनाएं दे रहे हैं।नागा चैतन्य ने अपने जन्मदिन के खास अवसर पर फैंस को तोहफा दिया है। दरअसल नागा चैतन्य की नई फिल्म कस्टडी से अभिनेता का पहला लुक सामने आ गया है। पोस्टर में अभिनेता का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है।
नागा चैतन्य के जन्मदिन के अवसर पर मेकर्स ने उनकी फिल्म कस्टडी का पहला पोस्टर साझा कर दिया है। फैंस भी अभिनेता का ये पोस्टर साझा कर उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
Bringing you the Pre-Look Poster of my next #NC22. Really excited about this one. @vp_offl @IamKrithiShetty @thearvindswami @ilaiyaraaja @realsarathkumar #SampathRaj @Premgiamaren @VennelaKishore @srinivasaaoffl #PremiVishwanath @srkathiir #Priyamani @rajeevan69 @abburiravi #VP11 pic.twitter.com/NhPN58189J
— chaitanya akkineni (@chay_akkineni) November 22, 2022
बता दें कि नागा चैतन्य ने भी ये पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। नागा इस लुक में धांसू नजर आ रहे हैं। पोस्ट में वह पुलिस की ‘कस्टडी’ में दिख रहे हैं और उनपर कई सारी बंदूकें तनी हुई हैं।

