Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से पांच वर्षीय बच्चे की मौत

  • आक्रोशित परिजनों ने की ट्रैक्टर में जमकर तोड़फोड़

जनवाणी संवाददाता |

लावड़: क्षेत्र के भगवानपुर गांव में भोला रोड मेरठ से अपने पिता के साथ बरात में आए बच्चे को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। लावड़ क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर में बुधवार को बीरी पत्नी स्व. दीपचंद की बेटी की शादी भोला रोड थाना टीपीनगर से बरात आई थी। जिसमें कुणाल उर्फ कुन्नू पुत्र सचिन उम्र पांच वर्षीय निवासी चंद्रशेखर कॉलोनी थाना टीपीनगर पिता के साथ आया था।

बुधवार शाम को करीब पांच बजे सचिन रिश्तेदार के साथ बाइक से घर जा रहा था। बाइक सचिन चला रहा था और उसका बेटा कुणाल आगे बैठा था। इस दौरान जैसे ही वे भगवानपुर गांव के बाहर आए तो लावड़ की ओर से गांव में जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार सचिन व उसका रिश्तेदार सड़क किनारे गिर गए। जबकि सचिन के बेटे कुणाल उर्फ कुन्नू के ऊपर से ट्रॉली का पहिया उतर गया।

07 22

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रॉली में डस्ट और सरिया भरा हुआ था। मौका पाकर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। गुस्साएं ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर लावड़ चौकी प्रभारी रविंद्र मलिक व इंचौली थाना प्रभारी जितेंद्र दुबे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बरातियों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और बच्चे के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लक्ष्मी ट्रेडर्स लावड़ रोड दौराला लिखा हुआ था, जो दौराला से डस्ट व सरिया लेकर गांव में किसी के यहां जा रहा था। लावड़ चौकी प्रभारी रविंद्र मलिक ने कहा कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। मुकदमा पंजीकृत कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हाइवे पर कार ने छह श्रमिकों को कुचला, एक की मौत

दौराला: एनएच-58 पर सकौती के पास बुधवार सुबह दिन निकलते ही एक अनियंत्रित क्रेटा कार ने हाइवे किनारे खड़े छह श्रमिकों को कुचल दिया। हादसे में एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच श्रमिक घायल हो गए। घायलों को मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के भाई ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है।

08 22

रामपुर जिले के थाना मिलक क्षेत्र के खमरिया निवासी राजाराम, दिनेश (22) पुत्रगण बीरबल, इंद्रपाल, मुनेंद्र, धनीराम, राजबाबू के साथ रेलवे के दोहरीकरण कार्य में मजदूरी करने सकौती आए थे। सभी श्रमिक सकौती में किराये के मकान में रह रहे हैं। बुधवार को श्रमिक सकौती में हाइवे किनारे सवारी के इंतजार में खड़े थे। इस दौरान सहारनपुर जा रही एक क्रेटा कार ने हाइवे किनारे खड़े दिनेश, इंद्रपाल, मुनेंद्र, विपिन, धनीराम को कुचल दिया।

हादसे में दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने घायलों को मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया।

09 20

चालक ने अपना नाम लखनऊ निवासी राजकुमार बताया। जबकि कार में एक युवती भी सवार थी। वह भी लखनऊ की रहने वाली है। युवती ने अपना नाम आरुषि मिश्रा बताया और वह सहारनपुर जा रही थी। मृतक के भाई राजाराम की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img