Sunday, June 14, 2026
- Advertisement -

Weather: सर्दी और कोहरे के चलते दिल्ली में उड़ानें रद्द, रेल सेवाएं भी प्रभावित

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर भारत में इस समय भीषण सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को पहाड़ों से लेकर मैदानों तक तेज ठंडी हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी। सुबह और रात के वक्त घना कोहरा छाया रहा, जिससे मुश्किलें और बढ़ गईं। दृश्यता कम होने के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात पर गंभीर असर पड़ा। दिल्ली में ही 129 उड़ानें रद्द कर दी गईं। वहीं रविवार को भी कई उड़ानों को रद्द किया गया और ट्रेनों की गति में रुकावट आ गई।

इंडिगो एयरलाइन ने बताया कि खराब मौसम के कारण बेंगलुरु और अमृतसर में दृश्यता बहुत कम हो गई है, जिससे उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा है। एयरलाइन ने यह भी कहा कि वह लगातार मौसम की स्थिति पर नजर रखे हुए है और यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।

घने कोहरे के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शनिवार को 129 उड़ानें रद्द हो गईं, जिनमें से 63 उड़ानें प्रस्थान करने वाली थीं और 66 उड़ानें आगमन वाली थीं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय, हवाई अड्डा प्राधिकरण और विभिन्न एयरलाइनों ने वर्तमान मौसम स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति की जानकारी लेकर ही घर से निकलें। वहीं, रेल यातायात भी प्रभावित रहा।

इंडिगो ने शनिवार को एक यात्रा एडवाइजरी जारी की। एयरलाइन ने यात्रियों को चेतावनी दी कि रविवार को दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है, जिससे उड़ानों पर असर पड़ सकता है। एयरलाइन ने बताया कि कम दृश्यता के कारण उड़ानों में देरी हो सकती है या समय-सारिणी में बदलाव भी हो सकता है।

इंडिगो ने अपने जारी बयान में बताया कि उसकी ऑपरेशन टीम पूरी तरह सतर्क रहेगी और मौसम की स्थिति पर हर पल नजर रखेगी, ताकि यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम से कम किया जा सके। मौसमी कारणों से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को स्वीकार करते हुए एयरलाइन ने यात्रियों के धैर्य और समझ के लिए आभार जताया।

एडवाइजरी में कहा गया है कि सुबह के समय कोहरे के कारण दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में दृश्यता अचानक कम हो सकती है, जिसका सीधा असर उड़ान संचालन पर पड़ेगा। इंडिगो ने यह भी दोहराया कि यात्रियों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी उड़ान की ताजा स्थिति जांच लें। अगर किसी यात्री की उड़ान प्रभावित होती है, तो वे एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना टिकट फिर से बुक कर सकते हैं या रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

AQI 400 के पार पहुंचा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरा और प्रदूषण के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह 6 बजे दिल्ली के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया। सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी के 24 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 19 पर AQI 400 से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। आज सुबह चांदनी चौक दिल्ली का सबसे प्रदूषित इलाका रहा, जहां AQI 455 दर्ज हुआ। इसके अलावा वजीरपुर में 449, बवाना में 446, जबकि जहांगीरपुरी और रोहिणी में 444 AQI रिकॉर्ड किया गया। आनंद विहार में भी हालात बेहद खराब रहे और यहां AQI 438 तक पहुंच गया। अशोक विहार और मुंडका जैसे इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर 430 के पार बना हुआ है। हालांकि, आईजीआई एयरपोर्ट पर सबसे कम 336 AQI दर्ज किया गया। वहीं, लोधी रोड में 359, अलीपुर में 380 और बुराड़ी में 386 AQI रिकॉर्ड किया गया। आरके पुरम में भी हवा की गुणवत्ता 398 AQI के साथ गंभीर स्तर के करीब बनी रही।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img