Monday, June 29, 2026
- Advertisement -

कोहरे का कोहराम जारी, दो जिंदगी खत्म

  • कोहरा लगातार बन रहा काल, अब तक चार की जा चुकी है जान
  • हादसे रोकने को कोई खास इंतजाम नहीं
  • एनएच-58 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर देर शाम रेंगते नजर आए वाहन
  • परीक्षितगढ़ क्षेत्र में बाइक सवार दो छात्रों को अज्ञात वाहन ने कुचला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/परीक्षितगढ़: कोहरे का कोहराम लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। कोहरे के चलते शुक्रवार को दो और लोगों की मौत हो गयी। कोहरे की वजह से चार दिन में मरने वालों की संख्या अब चार तक पहुंच गयी है। वहीं, दूसरी ओर शुक्रवार को शाम छह बजे से ही कोहरा रोड पर दिखने लगा था। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे और एनएच-58 पर कोहरा उतरने लगा। हापुड़ रोड, गढ़ रोड व दिल्ली रोड पर भी कोहरे का असर नजर आने लगा।

19 25

शहर के तमाम हाइवे पर कोहरे के चलते वाहन रेंगते नजर आए। हाइवे पर तो हालत जाम सरीखे हो गए। हाइवे के खड़ौली क्षेत्र में तो शाम को जबरदस्त जाम लग गया। हाइवे के दोनों ओर सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। यहां जाम की वजह मीट शॉप व शराब का ठेका है। कोहरा तो अब पांच दिन से पड़ना शुरू हुआ है, लेकिन हाइवे के खड़ौली पर जाम आए दिन की बात है।

सड़क हादसों में एकाएक तेजी

कोहरे की वजह से सड़क हादसे की घटनाओं में एकाएक तेजी आ गयी है। पिछले पांच दिन के दौरान कोहरे की वजह से हुए रोड एक्सीडेंट मे अब तक चार की जान जा चुकी है और दर्जनों घायल हो गए हैं। चार दिन पहले लोहिया नगर थाना क्षेत्र में कोहर में रॉग साइड से आ रही एक क्रेटा गाड़ी ने बाइक सवार एक युवक को कुचल दिया। उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इनके अलावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महानगर भाजपा के महामंत्री की कोहरे के चलते रोड एक्सीडेंट में मौत हो गयी। अज्ञात वाहन उन्हें कुचलकर फरार हो गया।

कोहरे ने ली दो छात्रों की जान

शुक्रवार देर शाम कोहरे के चलते मवाना मार्ग स्थित राम नगर प्याऊ के समीप मवाना से लौट रहे एक बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए मेरठ अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक को शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया परिजनों को मौत की खबर लगने पर कोहराम मच गया।

16 32

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कैलीरामपुर निवासी 21 वर्षीय मुकुल पुत्र मामचंद, आलमगिरपुर बढ़ला निवासी अभिषेक पुत्र श्याम व अंशुल पुत्र साधुराम शुक्रवार को बाइक से मवाना गए हुए थे। बाइक सवार तीनों युवक देर शाम अपने घर को वापस लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही बाइक सवार परीक्षितगढ़-मवाना मार्ग स्थित राम नगर प्याऊ के समीप पहुंचे तो तभी कोहरे के चलते परीक्षितगढ़ की ओर से जा रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए और अज्ञात वाहन कुचलकर फरार हो गया।

17 30

जिसमें मुकुल व अभिषेक की मौके पर ही मौत तथा उनका साथी अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक को मुकुल चला रहा था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए मेरठ भेजते हुए दोनों शवों को सीएचसी लाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। दुर्घटनास्थल से पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक को थाने ले आई। मौत की खबर लगने पर दोनों मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई है।

परिजनों पर टूटा गमों का पहाड़

कैलीरामपुर निवासी मुकुल बीएए का छात्र तथा तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत से मां बबीता देवी, पिता मामचंद, भाई हितेश व मोनू तथा गांव आलमगीरपुर बढ़ला निवासी मृतक अभिषेक नगर के गांधी स्मारक देव नागरी इंटर कॉलेज में कक्षा नौवीं का छात्र था तथा वह दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से मां तारावती, पिता श्याम व भाई सुमित के अलावा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

धुंध में हाइवे पर दो कारों की भिड़ंत दो घायल

दौराला: दिल्ली-दून हाइवे पर कनौडा गांव के पास शुक्रवार की दोपहर कोहरे की धुंध के चलते दो कारों की आपस में भिडंत हो गई। हादसे में कारे क्षतिग्रस्त हो गई और दो लोग घायल हो गए। मौके पर एकत्र लोगों ने कारों को हाइवे से हटवा कर घायलों को सकौती में चिकित्सक से उपचार दिलाया। हाइवे पर कनौडा गांव के पास मेरठ से मुजफ्फरनगर की ओर जा रही कार के चालक नासिर ने अचानक ब्रेक लगा दिए।

जिसके चलते पीछे से आई कार अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। हादसे में दोनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीछे से आकर टकराई कर में सवार मुजफ्फरनगर के पुरबालियान निवासी इरफान और शाहिद घायल हो गए। मौके पर एकत्र लोगों ने कारों को मार्ग से हटाते हुए घायलों को सकौती में चिकित्सक से उपचार दिलाया। जिसके बाद दोनो पक्ष अपनी कारो को लेकर चले गए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को हरी झंडी, परिवहन व्यवस्था में बड़े बदलाव तय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने राजधानी के...

CBSE का बड़ा फैसला, 10वीं में नहीं होगी तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा, जानें नई गाइडलाइंस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन...

Supreme Court: राम मंदिर चढ़ावा विवाद, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक स्थगित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि...
spot_imgspot_img