Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

Sports News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने मनु भाकर को दी बधाई,कहा, ‘मनु की कहानी अद्भुत

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। पेरिस ओलंपिक 2024 के दूसरे दिन मनु भाकर ने निशाने बाजी में महिलाओं की 10 मी​टर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य जीतकर हिस्ट्री रच दी है। वहीं, उनकी इस बड़ी जीत के बाद देश-विदेश से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। इसी कड़ी में एक चैंपियन एथलीट ने दूसरे चैंपियन एथलीट मनु को सलाम किया है।

इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने मनु की सराहना की है। द्रविड़ भी अपने समय में अपेक्षाओं और दबाव का सामना करने में माहिर रहे थे, जिस तरह मनु ने अपेक्षाओं और दबाव में पदक अपने नाम किया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, द्रविड़ ने मनु भाकर को पहले ओलंपिक की कड़वी यादों को भुलाकर यहां ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। द्रविड़ ने यहां इंडिया हाउस में एक परिचर्चा में कहा, ‘मनु की कहानी अद्भुत है। टोक्यो ओलंपिक की निराशा के बाद पेरिस आकर कांस्य पदक जीतना असाधारण उपलब्धि है। ऐसे खास दिन यहां आकर अच्छा लगा। इस तरह की उपलब्धियां बरसों के बलिदान, कड़ी मेहनत और समर्पण से मिलती है। एक खिलाड़ी के लिए यह आसान नहीं होता।’

आगे राहुल द्रवीड ने कहा कि, ‘भारतीय खेलों के लिए विशेष दिन पर यहां आना अच्छा है। मैं उनके कई खेलों में उस दबाव की कल्पना कर सकता हूं जो इसमें शामिल है क्योंकि यह उनके खेल का शिखर है। इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता और उनके लिए इस दबाव में भी शानदार प्रदर्शन करना भारतीय खेलों के लिये सचमुच महान दिन है। इतने सारे लोगों के लिए क्या प्रेरणादायक कहानी है।’

द्रविड़ ने दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजन में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के बारे में कहा, ‘हम जानते हैं कि खिलाड़ियों के लिए यह कितना मुश्किल होता है और वे किस चीज से गुजरते हैं और काफी कुछ इन कुछ दिनों पर निर्भर करता है।’ तोक्यो ओलंपिक में क्वालीफिकेशन के दौरान पिस्टल में खराबी के कारण भाकर निराश हो गई थीं लेकिन तीन साल बाद उन्हें वह मिल गया जिसकी उन्हें लालसा थी।

हरियाणा के झज्जर की रहने वाली 22 साल की भाकर ने कड़ी चुनौती पेश करते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में 221.7 अंक अर्जित किए और कांस्य पदक हासिल किया। कोरिया की किम येजी ने 241.3 अंक के साथ रजत और जिन ये ओह ने 243.2 अंक के खेलों के ओलंपिक रिकॉर्ड से स्वर्ण पदक हासिल किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img