Friday, August 21, 2026
- Advertisement -

पुण्य तिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री का किया भावपूर्ण स्मरण

  • चौ. चरणसिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: पूर्व प्रधान मंत्री एवं किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह का उनकी 33वीं पुण्य तिथि पर भावपूर्ण स्मरण किया गया। विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

नगर के रालोद कार्यालय पर किसान मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि पर कार्यकतार्ओं ने हवन कर उसमें आहुति दी। देवेन्द्र आर्य एडवोकेट ने विधि विधान के साथ हवन किया। उसके बाद उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष डा. जगपाल सिंह तेवतिया ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर ब्रजकुमार, नीरज पंडित, अजहर खान, धर्मेन्द्र काठा, आयुष धामा, कृष्णपाल, विक्रम पांचाल, कृष्ण शर्मा, निसार अल्वी, सीताराम, डा. विरेन्द्र तेजान, सचिन पंडित, विनित धामा, कंवरपाल हुड्डा, गंगाराम, महावीर सिंह राणा, अजय, लेखराज प्रधान, अक्ष्य, ब्रहमपाल सिंह, जयवीर, प्रभास शर्मा आदि मौजूद रहे।

33 16

वहीं वरिष्ठ नेता डा. ओमबीर ढाका ने कहा कि चौधरी साहब महान स्वतंत्रता सेनानी थे और उन्होंने हमेशा अपने जीवन में किसान, गरीब व मजदूरों के उत्थान के लिए कार्य किया। इस मौके पर कलीम, अमर सिंह, अमनीश पहलवान, डा. विरेन्द्र बैंसला, कृष्णपाल, अमित, योगेन्द्र, अंशराज ढाका आदि मौजूद रहे। वहीं रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिल चौधरी ने अपने आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि पर हवन किया और सभी ने हवन में आहुति दी।

कपिल चौधरी ने इस तानाशाह सरकार की बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया, क्योंकि इस संवेदनहीन सरकार को पिछले छह महीने से कड़कड़ाती ठंड व 42 डिग्री के तापमान में दिल्ली में पड़ा अन्नदाता नहीं दिखाई देता है। भगवान देश व प्रदेश सरकार को बुद्धि दे व किसान मसीहा की पुण्यतिथि पर सरकार से अपील की कि वह देश के किसान देश के अन्नदाता का इस तरह का अनादर करते हुए उनकी मांगों को पूरा करें।

32 19

वहीं सपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया गया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। अर्जुन अवार्डी पहलवान शौकेन्द्र तोमर ने कहा कि लोकप्रिय जननेता, किसान हितों व उनके अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर डा. शकील अहमद, महबूब मलिक, शफीक अहमद, सलमानी, नगेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह, मेहंदी हसन, कृष्णपाल प्रधान, बबबू सिद्दकी, सचिन राजपूत, सतीश वाल्मिकी, धर्मेन्द एडवोकेट, राशिद, राजू प्रजापति आदि मौजूद रहे। उधर, शनिवार को किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की 35वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

इस अवसर पर गांधी इंटर कालेज परिसर में रालोद कार्यकर्ताओं ने हवन का आयोजन किया। पंडित लोकेश शास्त्री विधि विधान से मंत्रोचार कर हवन को सम्पन्न कराया। कार्यकर्ताओं ने हवन में आहुति देकर किसान मसीहा के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

रालोद नेता गजेंद्र धामा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने सदैव किसानों को आगे ले जाने की लड़ाई लड़ी। देश में आज अगर किसानों की कोई पहचान है तो वह उन्ही की देन है। उनका मानना था कि यदि देश का किसान समृद्ध होगा तो देश भी तरक्की करेगा। इस अवसर पर सर्वखाप चौधरी जितेंद्र धामा, ब्रहमपाल मेंबर, जितेंद्र धामा, भोपाल सिंह, संजय धामा आदि मौजूद रहे।

वहीं भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी ने भी अपने कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की पुण्य तिथि पर याद किया और कहा कि उनके जैसा किसान नेता कोई नहीं हुआ। वह हमेशा किसानों, गरीबों व मजदूरों के हित की लड़ाई लड़ते रहे है और अपना जीवन कुर्बान कर दिया।

आज केन्द्र सरकार की तानाशाही के चलते धरतीपुत्र अपने हक की लडाई के लिए आंदोलन कर रहा है। वहीें रालोद के राष्ट्रीय महामंत्री व पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ मेराजुद्दीन ने पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्य तिथि पर याद करते हुए जीवन पर प्रकाश डाला।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

NPSC Vacancy 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, स्टेनोग्राफर के 27 पदों पर भर्ती

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img