जनवाणी संवाददाता |
फलावदा: जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन राम सिंह का निधन हो गया उनका पैतृक गांव में दाह संस्कार कर दिया गया।
क्षेत्र के गांव पिनाई निवासी राम सिंह (85 वर्षीय) का गुरुवार को निधन हो गया वह बीमार चल रहे थे। पूर्व विधायक सैयद जकी उद्दीन के करीबी राम सिंह वर्ष 1989 में जिला पंचायत के चेयरमैन बने थे।सरल स्वभाव के लिए मशहूर राम सिंह मवाना के ब्लाक प्रमुख भी रहे हैं।
उनका निधन होने पर क्षेत्र के लोगों में शोक व्याप्त हो गया।फलावदा के पूर्व चेयरमैन सैयद मैराजुद्दीन सैयद रिहान व मवाना के पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र जाटव कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवनीश काजला,उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जाटव,अफजाल अहमद, मवाना के चेयरमैन मोहम्मद अय्यूब कालिया, रामकृष्ण यादव एडवोकेट, योगराज नंबरदार, ब्रहमसिंह नागर, ज्ञानसिंह प्रधान, विचित्रानंद वर्मा, संदीप सिंह, जगवीर सिंह, प्रदुमन गुर्जर, शिवदत्त शर्मा, बिजेंद्र कुमार आदि ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

