Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले चार शातिर पुलिस के हत्थे चढ़े

  • दस टायरा ट्रक में तस्करी कर लाया जा रहा था नशीला पदार्थ

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। इसके साथ ही चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के पास से भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया गया है। नशीले पदार्थ की खेप को 10 टायरा ट्रक में लायी जा रही थी। गिरोह का अंतरराज्यीय नेटवर्क है।

शनिवार को एसपी देहात अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता की। एसपी देहात मीणा ने बताया कि नानौता थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बड़ी खेप डोडा पोस्त की तस्करी कर लाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछा दिया।

पुलिस ने वाहनों की चेकिंग करते हुए 10 टायरा ट्रक की छानबीन की। इसमें से करीब 70 कुंतल डोडा पोस्ट चूर्ण बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने चार तस्करों जाबिर पुत्र सालिम निवासी ग्राम खानपुर गुर्जर थाना गंगोह, तारिक पुत्र साहदीन निवासी झाडवान तीतरों, आसिफ पुत्र अय्यूब निवासी धलापड़ा गंगोह, इसरार पुत्र नासिर सांगाखेड़ा गंगोह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने डोडा पोस्त की खेप, ट्रक के साथ 200 ग्राम स्मैक, 200 ग्राम अफीम भी बरामद की। सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इन दिनों बड़ी मात्रा में सप्लाई हो रहा डोडा पोस्त

सहारनपुर में मादक पदार्थों की तस्करी का बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। इसके तार, पड़ोसी जिलों के साथ साथ उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब से भी जुड़े हुए हैं। शुक्रवार रात को पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया तो इसका खुलासा हो गया। राजस्थान से भारी मात्रा में डोडा पोस्त जिले में सप्लाई किया जा रहा था। बकायदा ट्रक में मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है। नानौता पुलिस द्वारा गिरफतार किए गये चार तस्करों के पास से 70 कुंतल डोडा पोस्त बरामद किया गया। यह खेप भी राजस्थान से लाई गई थी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img