Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

ऐतिहासिक मेला गुघाल को लगा कोरोना का डंक

  • गोगा म्हाढी पर प्रसाद और निशान नहीं चढ़ाने का फैसला

जनवाणी ब्यूरो |

थानाभवन: कस्बा थानाभवन में प्रतिवर्ष अनंत चतुर्दशी के अवसर पर लगने वाले ऐतिहासिक मेला गुघाल पर कोरोना संक्रमण का ग्रहण लग गया है। मेला प्रबंध समिति ने कोरोना संक्रमण के चलते अबकी बार मेला गुघाल का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया है। साथ ही, अनंत चतुर्दशी के अवसर पर जाहरवीर गोगाजी म्हाढी पर प्रसाद तथा निशान भी नहीं चढ़ाए जाएंगे।

कस्बा थानाभवन में प्रतिवर्ष सितम्बर मास में जाहरवीर गोगाजी की स्मृति में नगर पंचायत थानाभवन द्वारा मेला गुघाल का आयोजन किया जाता है। यह मेला करीब एक शताब्दी पुराना बताया जाता है।

33 3

मेले के सफल आयोजन के लिए नगर पंचायत द्वारा बोली के आधार पर दुकानों के लिए जमीन व बिजली का ठेका छोड़ा जाता है। लेकिन अबकी बार कोरोना प्रकोप के चलते प्रशासन ने मेला गुघाल के आयोजन को रद्द कर दिया। इसलिए नगर पंचायत द्वारा ठेका भी नहीं छोड़ा गया।

एक पखवाड़े तक चलने वाले मेला गुघाल रद्द होने के बाद नगर और आसपास के क्षेत्र के लोग अटकलें लगा रहे हैं कि अबकी बार अनंत चतुर्दशी एक सिंतबर के दिन जाहरवीर गोगा जी की म्हाढी पर प्रसाद चढ़ेगा या नहीं? इस असमजस्य को लेकर म्हाढी सेवा समिति तथा धार्मिक संगठनों के लोगों ने कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा से वार्ता की।

मंत्री से वार्ता के बाद म्हाढी परिसर में सेवा समिति के सदस्यों एवं अन्य लोगों के साथ थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने कहा कि सरकार के निर्देश पर कोरोना के प्रकोप के चलते अबकी बार म्हाढी पर प्रसाद, निशान नहीं चढ़ाए जाएंगे। साथ ही, एक दिन पूर्व खड़ी होने वाली छड़ी भी नहीं खड़ी की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने घरों में ही पूजा अर्चना करें।

बैठक में स्वामी रामनरेश महाराज, सभासद विनोद सैनी, रणवीर सिंह, ऋषिपाल सैनी, अनिल गोयल, विशाल गोयल, रविंद्र शर्मा, शालू राणा, शशि किरण, हिम्मत सैनी, श्रवण सैनी, अमित आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img