ट्रक के नीचे लेटकर ब्रेक ठीक कर रहा था मिस्त्री, आरोपी चालक ने लापरवाही करते हुए ट्रक से कुचला
जनवाणी संवाददाता |
शामली: शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंभालका निवासी सोहनवीर एमएसके रोड पर एआरटीओ आफिस के निकट एक गैराज में मिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार की दोपहर में एक चालक ट्रक संख्या यूपी 22 टी 5826 लेकर वहां पहुंचा और ब्रेक ठीक करने की बात कही। मिस्त्री सोहनवीर ट्रक के नीचे लेटकर ब्रेक ठीक कर रहा था। इस दौरान चालक ने लापरवाही के चलते ट्रक को अचानक ही आगे बढ़ा दिया जिससे चालक ट्रक से कुचल गया। वहां मौजूद लोगों के शोर मचाने पर आरोपी चालक ट्रक को वहीं छोड़कर फरार हो गया।
हादसे में ट्रक के नीचे कार्य कर रहे चालक की कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे जहां शव देखकर उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं ट्रक को कब्जे में ले लिया। इस मामले में मृतक के पुत्र शिवम ने आदर्श मंडी थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
आदर्श मंडी थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

