जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: सोमवार को हरपति मेमोरियल पब्लिक स्कूल में खेल दिवस बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया। पीटीआई मंयक कुमार व अमित कुमार की देखरेख में खेल दिवस का आयोजन किया गया। स्कूल के नन्हें मुन्नें बच्चों ने कई प्रकार के खेलों में भाग लिया। कक्षा पांच से कक्षा आठ तक के छात्र छात्राओं ने 100 मीटर की दौड़ में भाग लिया। वॉलीबॉल खेल में गांधी हाउस प्रथम व दूसरे स्थान पर भगत हाउस रहा।

