Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

लोगों को शादी के नाम पर ठग रहा गिरोह

  • शादी के बाद दुल्हन फरार पीड़ित काट रहा थाने के चक्कर

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: शादी के नाम पर लोगों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। इस तरह का गिरोह कंकरखेड़ा से लेकर हस्तिनापुर तक फैला है। दरअसल, पीड़ित का आरोप है कि इस गिरोह के लोग शादी कराने के नाम पर पहले तो लाखों रुपये परिवार से उतार लेते हैं। इसके बाद मौका देखते ही दुल्हन घर से जेवरात और रुपये लेकर फरार हो जाती है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

26 1

थाना क्षेत्र के सैनिक विहार निवासी यशपाल सिंह ने बताया कि वह गार्ड की नौकरी करता है। उसका पुत्र सुशील तलाकशुदा जीवन बिता रहा था। यशपाल के पड़ोस में एक व्यक्ति मुरारी रहता है। मुरारी ने उससे कहा कि उसके साथी लोकेश और नरेश हस्तिनापुर में मैरिज ब्यूरो चलाते हैं। वह सुशील कि वहां से शादी करा देगा। गत 26 जून को मुरारी उन्हें साथ लेकर हस्तिनापुर पहुंचा। लोकेश और नरेश से मिलकर उन्होंने ऐसी महिला से मिलवाया जो दुल्हन बनकर आती है और अवसर देखते ही घर से जेवरात व रुपये लेकर फरार हो जाती है।

बताया गया कि शादी कराने के नाम पर नरेश को एक लाख 20 हजार रुपये दिए। इसके बाद उस महिला ने कहा कि शादी कंकरखेड़ा में ही करा देंगे। वह लड़की को लेकर यहां पहुंचे। सैनिक विहार शनि देव मंदिर के पीछे एक मकान में सुशील और उस लड़की की शादी कराई गई। दो रात बिताने के बाद दुल्हन घर में रखे 35 हजार रुपये, जेवरात और अन्य सामान लेकर फरार हो गई।

27 1

बताया गया कि दूल्हे को नशीला पदार्थ खिलाया गया था। इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति ने जिलाधिकारी के यहां शिकायत की। इसके बाद वह कंकरखेड़ा थाने के लगातार चक्कर लगा रहा है। बताया गया कि इस गिरोह द्वारा कंकरखेड़ा में कई ऐसे युवकों से शादी कराई गई और उनसे शादी के नाम पर रुपये ठगे गए। बाद में दुल्हन फरार हो गई।

दिल्ली की युवती परिजनों से लड़कर युवक के घर पहुंची

मेरठ: ब्रहमपुरी पुलिस ने दिल्ली निवासी गैरसंप्रदाय की एक युवती को हिन्दू संप्रदाय के युवक के साथ रहने पर हिरासत में ले लिया। युवती शहर के एक युवक के साथ अपनी मर्जी से उसके घर चली आई थी। ब्रहमपुरी पुलिस ने सूचना के बाद दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने युवती से पूछताछ के बाद उसे ज्योति केन्द्र भेज दिया। गणेशपुरी निवासी कपिल दिल्ली के मंडोली इलाके में कपड़े सिलने का काम करता है। सोमवार की शाम कपिल और उसका दोस्त मुस्लिम डयूटी करके कमरे पर आ रहे थे।

रास्ते में एक युवती मिली और उनसे बातचीत कर साथ चलने की जिद करने लगी। युवती की जिद पर कपिल उसे अपने साथ मेरठ गणेशपुरी घर ले आया था। इस बीच मंगलवार की सुबह आसपास के लोगों को जानकारी हुर्ई कि गैरसंप्रदाय की एक युवती कपिल के घर में है। इस पर लोगों ने हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर थाना ब्रहमपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। ब्रहमपुरी पुलिस ने कपिल से युवती के बारे में गहनता से पूछताछ की। उसने बताया कि वह उसे रास्ते में मिली थी।

उसकी जिद पर वह उसे साथ ले आया। कपिल ने बताया कि युवती से उसका प्रेमप्रसंग जैसा कोई मामला नहीं है। उधर पुलिस ने युवती के परिजनों से मंडोली में संपर्क किया है। फिलहाल पुलिस ने युवती से भी पूछताछ की तो उसने बताया कि वह भाभी से लड़कर घर से निकल आई थी। युवती को पुलिस ने ज्योति केन्द्र भेज दिया। युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img