जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: सिस्टम है हालात का नजारा देखना है तो हापुर रोड स्थित कूड़े घर के पास देखिए। जहां मुख्यमंत्री के आने से पूर्व नगर निगम द्वारा कूड़ा घर को टेंट से ऐसे ढक दिया मानो वहां कुछ हो ही नहीं । क्योंकि उसी मार्ग से होते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बिजौली जाना था। ऐसे में मुख्यमंत्री की नजर कूड़े के ढेर पर ना पड़ जाए। इसीलिए अफसरों ने सक्रियता दिखाते हुए उस पूरे मार्ग को ही टेंट से ढक दिया।
वहीं, जैसे ही मुख्यमंत्री दौरा कर मेरठ से गाजियाबाद के लिए प्रस्थान किए। उसके पश्चात वहा से टेंट हटा दिया । दरअसल सोमवार को जनवाणी की टीम जब जायजा लेने पहुंची तो देखा जहां पर कूड़े का ढेर है। वहां से लोगों का निकलना भी दुश्वार है। ऐसे में सवाल उठता है कि में नगर निगम द्वारा व्यवस्था मुख्यमंत्री के दौरे पर की गई थी वह व्यवस्था यथावत क्यों नहीं रहती।
बता दें कि जिस तरीके से दिल्ली में कूड़े के पहाड़ देखने को मिलते हैं, उसी तरह का नजारा अब मेरठ में भी देखने को मिला रहा है। हापुड़ रोड पर बनाए गए डंपिंग कंपाउंड में बड़े-बड़े बड़े कूढ़े के पहाड़ खड़े हो गए हैं। जिसको लेकर कई बार क्षेत्र वासियों ने हंगामा भी कि किया।
मुख्यमंत्री के आने से पूर्व जब उस रास्ते को टेंट से ढंका गया तो क्षेत्रवासियों को राहत मिलि मगर मुख्यमंत्री के जाते ही फिर से वही नजारा देखने को मिला जो हर रोज देखने को मिलता है।

