Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

सड़कों पर फैल रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदा कूड़ा

  • शहर के वातावरण में घुल रहा जहर, उड़ती है भयंकर सड़ांध

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सड़कों किनारे आपने कूड़े के ढेर तो पडेÞ ही देखें होंगे, जिनके चलते साफ सफाई व्यवस्था बेपटरी हो रही है। दूसरी तरफ नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के द्वारा कूड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा महानगर से कूड़ा निस्तारण प्लांट तक पहुंचाया जाता है, वह भी लापरवाही के चलते सड़कों पर फिर से फैल जाता है।

एक तो ट्रॉली में क्षमता से अधिक कूड़ा भर लिया जाता है और दूसरे उस कूड़े को बिना ढके ले जाया जाता है। जिसके चलते मार्गों पर दुर्गंध फैलती चली जाती है और ट्रॉली से नीचे सड़क पर कूड़ा फैल जाता है। निगम के कुछ सफाई कर्मचारियों के द्वारा लापरवाही से महानगर की साफ सफाई व्यवस्था बेपटरी हो रही है।

नगर निगम के सफाई कर्मचारी जहां एक तरफ कड़ी मेहनत करते हुये ड्यूटी कोे अंजाम देकर साफ सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के कार्य में जुटे हैं। वहीं कुछ सफाई कर्मचारियों की लापरवाही के चलते साफ-सफाई व्यवस्था बेपटरी हो रही है। इन दिनों निकाय चुनाव चल रहे हैं और तमाम पार्टिंया साफ-सफाई व्यव्स्था को प्रमुख मुद्दा बना रही हैं।

बावजूद उसके नगर निगम में कार्यरत कुछ सफाई कर्मचारी उसके बाद भी लापरवाही बरत रहे हैं, जिसके चलते जहां साफ सफाई व्यवस्था बेपटरी हो रही है। वहीं कहीं न कहीं नगर निगम की छवि भी धूमिल हो रही है। कुछ सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ली है। जिसमें उनके द्वारा कूड़ा निस्तारण प्लांट तक ले जाया जाता है। जिसमें वह पहले तो मानक से ज्यादा कूड़ा ट्रॉली में लाद लेते हैं,

दूसरे उसे टकना भी गंवारा नहीं समझे, जिसके चलते जिन रास्तों से वह ट्रॉली गुजरती है। वहां पर दुर्गंध फैलती चली जाती है। साथ ही सड़कों पर फिर से वह कूड़ा फैलता चला जाता है। हर रोज सड़कों पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से कूड़ा बिखरते देखा जा सकता है। जिसके चलते महानगर की साफ-सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटने का नाम नहीं ले रही है।

मामला संज्ञान में नहीं है, यदि इस तरह का मामला है तो जांच कराकर डिपो में कार्यरत लापरवाह सफाई कर्मचारियों को इस संबंध में चेतावनी दी जायेगी, उसके बावजूद उन्होंने सुधार नहीं किया तो सख्त कार्रवाई की जायेगी। -डा. हरपाल सिंह, प्रभारी मुख्य स्वास्थ एवं पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी नगर निगम मेरठ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img