Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

कैंसर की रोकथाम में जीन थेरेपी बन सकती है वरदान

  • शोध के दौरान कैंसर की नई उपचार विधि के सफल होने की संभावना को मिला बल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एक समय था जब कैंसर रोग का नाम सुनते ही रोगग्रस्त व्यक्ति और उसके परिवार के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ जाना लाजमी था। बेहद घातक और जानलेवा बीमारी के निदान को लेकर जहां एक ओर परंपरागत विधियो, जिनमें कीमियो थेरेपी और रेडियोथेरेपी का प्रचलन बढ़ा है, वहीं भविष्य में जीन थैरिपी के माध्यम रोग की जटिलता को बढ़ने से रोकने के लिये प्रयास जारी हैं। इसके सुखद परिणाम भविष्य में रोग के निदान के नई दिशा देने का काम करेंगे ऐसी संभावनायें अब जताई जाने लगी हैं।

सूक्ष्म जीव विज्ञान के अनुसार हमारे शरीर का निर्माण कोशिकाओं से होता है और हर कोशिका में डीएनए (डिआॅक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड) नामक आनुवंशिक पदार्थ होता है। यह शरीर के निर्माण और कार्यों के लिए निर्देशों का एक खाका है। जीन डीएनए के विशिष्ट खंड होते हैं, जिनमें विशिष्ट प्रोटीन बनाने के निर्देश होते हैं। ये प्रोटीन हमारे शरीर के हर कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कुछ बीमारियां आनुवंशिक विकारों के कारण होती हैं, जहां जीनों में असामान्यताएं होती हैं। ये असामान्यताएं या तो गलत निर्देश दे सकती हैं या कोई निर्देश नहीं दे सकती हैं, जिसके परिणामस्वरूप आवश्यक प्रोटीन का उत्पादन नहीं होता है या गलत प्रोटीन बनता है। जीन थेरेपी का उद्देश्य इन असामान्य जीनों को ठीक करना या उन जीनों को जोड़ना है जो शरीर में अनुपस्थित हैं।

ऐसे हुई शुरुआत

जीन थेरेपी की शुरुआत विज्ञानियों के लिए एक सपना था, जो कि साकार हो रहा है। विभिन्न रोगों के उपचार में जीनथेरेपी पद्धति में आनुवंशिक सामग्री (डीएनए या आरएनए) को एक वेक्टर के माध्यम से लक्ष्य तक पहुंचाया जाता है जो मेजबान कोशिका तक आनुवंशिक सामग्री की डिलीवरी की सुविधा प्रदान करता है। जीन थेरेपी का उद्देश्य मूल रूप से एक घायल जीन या जीन की एक प्रतिप्रदान करना, रोग को प्रभावित करने वाले चिकित्सीय जीन की अभिव्यक्ति को बढ़ाना या घायल जीन की अभिव्यक्ति को रोकना है।

ये है रोग की जटिलता

ग्रेड, पूर्वानुमान और व्यक्ति के अनुसार निर्धारित किया जाता है। कीमोथेरेपी, सर्जरी, रेडियोथेरेपी, हार्मोन उपचार, फोटो डायनामिक थेरेपी, हाइपरथर्मिया, इम्यूनोथेरेपी, स्टेम सेल प्रत्यारोपण और लक्षित थेरेपी। जीन थेरेपी का उपयोग कैंसर और अन्य जटिल रोगों के इलाज में बड़े परिवर्तन का कारण बन रहा है। क्योंकि इसे कई दुष्प्रभावों के बिना लागू किया जा सकता है।

यह अस्थिर जीनों को ठीक करने, स्वास्थ्यपूर्ण जीनों को बढ़ावा देने और कैंसर को नष्ट करने के लिए शरीर के रक्त प्रवाह को नियंत्रित करने के साथ ही कैंसर में जीनथेरेपी रणनीतियों को आत्मघाती जीनथेरेपी, ट्यूमर दमन जीन सक्रियण, इम्यूनोथेरेपी, आॅन्कोजीन सक्रियण का निषेध और एंटीजेनोजेनिक जीन थेरेपी के रूप में वगी कृत किया जा सकता है।

आरंभिक चरण में मिल रहे सुखद संकेत

सीसीएस यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायलॉजी विभाग से लक्ष्मण नागर का कहना है कि जीन थेरेपी कैंसर के इलाज के लिए एक क्रांतिकारी और आशाजनक क्षेत्र है। यह तकनीक कैंसर के जटिल कारणों को लक्षित करने और बीमारी के मूल में परिवर्तन करने की क्षमता रखती है। हालांकि, जीन थेरेपी अब भी अपने विकास के प्रारंभिक चरण में है। सुरक्षा, नैतिकता, लागत और प्रभावशीलता जैसे मुद्दों पर अब भी शोध की आवश्यकता है। कैंसर रोकथाम प्राथमिक लक्ष्य होना जरूरी है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाना, संतुलित आहार लेना, नियमित व्यायाम करना और नियमित कैंसर जांच करवाना कैंसर के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ये है कहना माइक्रोबॉलोजिस्ट का

माइक्रो बॉयोलॉजीविभागाध्यक्ष प्रो. जितेंद्र कुमार के अनुसार आनुवंशिकी के क्षेत्र में क्रांतिकारी प्रगति के साथ, जीन थेरेपी नामक एक नया उपचार विधि सामने आया है। जीन थेरेपी एक विज्ञान है जो मानव रोगों के उपचार के लिए जीनों का परिवर्तन करती है। यह एक उत्कृष्ट तकनीक है जो रोगों के लक्षणों को कम करने या समाप्त करने में मदद करती है और अस्थायी या स्थायी रूप से बीमारियों का इलाज कर सकती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img