जनवाणी संवाददाता |
मंडावली: उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आंगनबाड़ी व समूह द्वारा कुपोषित बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं को दूध व घी वितरित किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी दूध वितरित किया गया। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं की देखभाल और बच्चों के कुपोषण के सम्बन्ध में भी टिप्स दिए।
सोमवार को मंडावली स्थित प्राथमिक विद्यालय में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व समूह के द्वारा 4 कुपोषित बच्चों को प्रत्येक बच्चे को 900 ग्राम घी, 750 ग्राम दूध वितरित किया गया। गर्भवती महिलाओं को 450 ग्राम घी, 750 ग्राम दूध, वितरित किया गया।
विद्यालय में पढ़ने वाले 306 छात्र छात्राओं को साढ़े 450 ग्राम दूध वितरित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री लक्ष्मी त्यागी, सरोज देवी, समूह कार्यकत्री राधा, सुमन आदि मौजूद रहे।

