- विवेक कॉलेज में आयुर्विद्यारंभ महोत्सव का हुआ शुभारंभ
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: विवेक कॉलेज आफ आयुर्वेदिक साइंसेज एण्ड हॉस्पिटल बिजनौर में आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार बीएएमएस प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले नव आगंतुक छात्र/छात्राओं के लिये 15 दिवसीय कार्यक्रम आयुर्विद्यारंभ महोत्सव का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के चतुर्थ वर्ष के छात्र/छात्राओं के द्वारा धनवंतरी वन्दना के साथ किया गया।
कार्यक्रम में सोमवार को मुख्य अतिथि के रुप में पधारे सीआरवी गुरु पदमश्री वैद्य बालेन्दु ने बच्चों को आयुर्वेद के बारे में बताते हुये कहा कि असाध्य रोगों के उपचार में आयुर्वेद का महत्वपूर्ण योगदान है। आयुर्वेद का ज्ञान हमें जटिल से जटिल व्याधियों से हमेशा के लिये मुक्ति दिला सकता है।

छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य, आयुर्वेद के प्रचार प्रसार, उपयोगिता एवं असाध्य बीमारियों का आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के द्वारा उपचार के बारे में विशेष जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन मुख्य अतिथि पद्यमश्री वैद्य बालेन्दु प्रकाश एवं कॉलेज के चैयरमेन अमित गोयल, सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष धमेन्द्र अग्रवाल, अनिल शर्मा, प्राचार्य वैद्य संदीप अग्रवाल ने किया।
इस कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं के अभिभावकों के आयुर्वेद के विभिन्न प्रकार के प्रश्नों के उत्तर डा. सदानन्द, डा. सुनील, डा. शुभा, डा. मुराहरी, डा. आरपी सिहं ने दिये। कार्यक्रम के मंच का संचालन डा. प्रज्ञा, डा. फरहत, डा. मोनिका, डा. केतकी ने किया एवं कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में डा. देवाशीष ने आयुर्वेद के विषयों पर संक्षिप्त जानकारी प्रदान की।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आयुर्वेद कॉलेज के मीडिया प्रभारी डा. अमोल, डा. शम्भू पटेल, डा. राजीव का विशेष योगदान रहा। इस दौरान कॉलेज के सभी शिक्षक एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।

