जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र भोला रोड पर स्थित कलावती स्कूल में 14 वर्षीय कक्षा नौ की छात्रा से क्लास के ही छात्र छेड़छाड़ करता है। छात्रा के भाई के विरोध करने पर आरोपी युवक ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। पीड़ित छात्रा ने थाना पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
छात्रा का आरोप है गौरव व वंश ने उसके साथ छेड़छाड़ की, भाई मयंक ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर गौरव को टीपी नगर पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

