Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

रमजान महीने की इबादत का पुण्य स्वयं देते हैं खुदा

  • शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई माह ए रमजान की नमाज
  • फेस मास्क व सैंनेटाइजेशन के बाद ही मिली मस्जिद में एंट्री

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: रहमतों और बरकतों वाले माह ए रमजान के पहले जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके संपन्न हो गई। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुुए फेस मास्क और सैनेटाइजेशन के बाद ही मस्जिद में एंटी मिली। मस्जिद में अंदर भी दो गज की दूरी का पालन करते हुए अकीदतमंदों ने जुमे की नमाज अदा की। बाद में कोरोना बीमारी का खात्मा और खुशहाली की लिए दुआएं कराई गई।

23 12

शामली शहर के शाही जामा मस्जिद में मौलाना शौकीन कैरानवी ने जुमे की नमाज अदा कराई। कोरोना महामारी के चलते दूसरे साल जामा मस्जिद के बाहर सड़क पर शफें बिछाकर नमाज अदा नहीं कराई गई। बल्कि अंदर मस्जिद में भी दो गज की दूरी का पालन किया गया।

ज्यादातर नमाजियों ने जामा मस्जिद का रूख न करते हुए अपने मोहल्लों की मस्जिदों में नमाज अदा की। मौलाना शौकीन लोगों से कोविड-19 के नियमों का पालन करने और किसी भी स्थान पर भीडभाड़ न तथा मास्क लगाने व सैनेटाइजर या साबुन से हाथ धोते रहने की अपील। जुमे की नमाज के बाद में वैश्विक महामारी कोरोना से निजात दिलाने, देश की अर्थव्यवस्था में सुधार और खुशहाली की दुआएं मांगी गई।

रमजान में एक नेकी के बदले 70 नेकी का मिलता है सवाब

शहर के फव्वारा चौक स्थित गढ़ीवाली मस्जिद में जुमे की नमाज से पहले मौलाना इस्लाम ने खिताब करते हुए कहा कि रमाजन के महीने में मुस्लमान जो इबादत करता है अल्लाह उसका सवाब खुद देता है। इस महीने में एक नेकी के बदले 70 नेकियों का सवाब मिलता है। यानि हम एक नफ्ल पढ़ेंगे तो 70 सुन्नतों और एक सुन्नत के बदले 70 फर्ज का सवाब मिलता है।

उन्होंने कहा दीन पांच चीजों पर टिका है। पहला अल्लाह के सिवा किसी की इबादत न करना। दूसरा पांचों वक्त की नमाज अदा करना। तीसरा अगर आपके पास माल ओ दौलत है तो अपने माल में से ढाई प्रतिशत जकात देना। चौथा अपने माल में से हज करना और पांचवां रमजान के महीने में रोजे रखना।

कोरोना गाइडलाइन का पालन कर अदा की गई नमाज

देशभर में कोरोना की बढ़ती दूसरी लहर को लेकर शासन ने कोविड गाइडलाइन जारी कर रखी है। वही शुक्रवार को पवित्र रमजान माह के पहले जुमे पर मस्जिदों में कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन किया गया। जिसके तहत मस्जिदों में नमाज पढ़ने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया गया। जुमे की नमाज के दौरान नमाजियों द्वारा फेस मास्क भी लगाए गए।

कैराना में जामा मस्जिद के बाहर दुकानदार तनजीम, एहतशाम द्वारा मास्क वितरित किए गए। वहीं प्रमुख जामा मस्जिद सहित नगर की सभी मस्जिदों में कोरोना गाइडलाइन के तहत बहुत ही कम संख्या में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ नमाज अदा की।

जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर हसन ने अपने बयान में सभी लोगों से कोविड गाइडलाइन के तहत फेस मास्क का प्रयोग करने व सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की। वहीं नमाज के बाद मौलाना ने कोरोना संक्रमण को खत्म करने व देश भर में सुख शांति कायम करने की दुआएं कराई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img