Thursday, August 13, 2026
- Advertisement -

Tech News: Google Pixel 11 सीरीज लॉन्च, 89,999 रुपये से शुरू कीमत, Tensor G6 और AI फीचर्स से लैस

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: Google ने बुधवार को अपनी नई Pixel 11 सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस सीरीज के तहत Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL स्मार्टफोन पेश किए हैं। नई सीरीज में कंपनी ने बेहतर प्रोसेसर, कैमरा डिजाइन, डिस्प्ले और AI आधारित फीचर्स पर खास फोकस किया है। Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL में रियर कैमरा बार के साथ नया HiLight फीचर भी दिया गया है। तीनों स्मार्टफोन Google के लेटेस्ट Tensor G6 प्रोसेसर से लैस हैं।

Pixel 11 की कीमत 89,999 रुपये से शुरू

भारत में Pixel 11 की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। वहीं, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 1,04,999 रुपये है।Pixel 11 को Pistachio, Hibiscus, Frost और Obsidian कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

वहीं, Pixel 11 Pro की शुरुआती कीमत 1,19,999 रुपये और Pixel 11 Pro XL की कीमत 1,34,999 रुपये से शुरू होती है। दोनों Pro मॉडल Canyon, Fog, Olive और ऑल-मैट Obsidian कलर में उपलब्ध होंगे।

20 अगस्त से बिक्री

Google के मुताबिक Pixel 11 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन 20 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। ग्राहक इन्हें Google Store, Flipkart और चुनिंदा रिटेल पार्टनर्स के जरिए खरीद सकेंगे।

बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस

कंपनी ने नए Pixel स्मार्टफोन के साथ कई लॉन्च ऑफर्स भी पेश किए हैं। Google HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI के जरिए खरीदारी करने पर ग्राहकों को 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।

इसके अलावा, 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और 9,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है। खरीदारों को फोन के साथ छह महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा।

Google ने लॉन्च की नई Pixelsnap एक्सेसरीज

Pixel 11 सीरीज के साथ Google ने नई Pixelsnap एक्सेसरीज भी पेश की हैं। इनमें Pixelsnap Case की कीमत 4,900 रुपये, Pixelsnap Charger की कीमत 4,500 रुपये और Pixelsnap Ring Stand की कीमत 2,979 रुपये रखी गई है।

Pixel 11 में 6.3 इंच AMOLED डिस्प्ले

Pixel 11 में 6.3 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है, जबकि इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 का इस्तेमाल किया गया है।

फोन में नया एज-टू-एज ग्लास कैमरा बार दिया गया है, जिसकी मोटाई पिछली पीढ़ी के मॉडल की तुलना में करीब 40 फीसदी कम बताई गई है।

Tensor G6 प्रोसेसर और 12GB RAM

परफॉर्मेंस के लिए Pixel 11 में Google का नया Tensor G6 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Titan M3 सिक्योरिटी चिप भी मिलती है। स्मार्टफोन में 12GB LPDDR5X रैम और अधिकतम 512GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प दिया गया है।

नई Pixel 11 सीरीज के साथ Google ने हार्डवेयर के साथ AI क्षमताओं को भी प्रमुखता दी है। खासकर Pro मॉडल में दिया गया नया HiLight फीचर कंपनी के AI और कैमरा अनुभव को और बेहतर बनाने की दिशा में अहम अपग्रेड माना जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर जरूर करें ये 5 काम, कालसर्प दोष से जुड़ी परेशानियां होंगी कम!

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच उमस करेगी बेहाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here