Saturday, May 30, 2026
- Advertisement -

सिर्फ 13 दिन की खुशियां हुई नसीब

  • 13 दिन पूर्व हुई थी युवती की शादी
  • अचानक उल्टी-दस्त के बाद हुई मौत
  • युवती की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: जिस उम्र में एक इंसान जिंदगी की दूसरी पारी शुरू करता है। उस पड़ाव पर सांसों ने युवती का साथ छोड़ दिया। अभी दुल्हन के हाथों पर रची शादी की मेहंदी का रंग भी नहीं गया था कि उसकी अचानक मौत हो गई। युवती को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। जिस पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। युवती की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार को गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

दरअसल, सरधना के तहसील रोड निवासी हाजी याकूब अंसारी की पुत्री 27 वर्षीय सामिया की शादी बीती 18 अपै्रल को मेरठ के इस्लामाबाद निवासी युवक के साथ हुई थी। परिजनों ने युवती की शादी बड़ी धूमधाम से की। सबकुछ अच्छे से संपन्न होने के बाद विधिवत रूप से युवती अपने मायके आ गई। क्योंकि शादी के बाद मायके आने पर दुल्हन की विदाई कुछ दिन बाद होती है। तो करीब दस दिन से दुल्हन अपने घर ही थी।

जिंदगी की दूसरी पारी को लेकर दुल्हन तमाम सपने आंखों में संजोए हुए। मगर उसे नहीं पता था कि मौत उसका पीछा कर रही है। दुल्हन के हाथों पर लगी शादी की मेहंदी भी अभी छूट नहीं पाई थी कि मौत का शिकार हो गई। दो दिन पूर्व अचानक से दुल्हन को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। परिजनों ने स्थानीय चिकित्सक से उसका इलाज कराया। तबियत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

जहां बुधवार देर रात उपचार के दौरान दुल्हन की मौत हो गई। दुल्हन की मौत से उसके मायके और ससुराल वालों में कोहराम मच गया। गुरुवार को गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। जवान मौत की खबर से रिश्तेदारों से लेकर बस्ती के लोगों में शो का माहौल है।

जागृति विहार में गृह-क्लेश के चलते युवक ने लगाई फांसी

मेरठ: मेडिकल क्षेत्र जागृति विहार सेक्टर-8 में एक युवक ने गृह-क्लेश के चलते बुधवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों ने शव कमरे में लटकादेखा तो होश फाख्ता हो गये। आनन-फानन में सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।

मेडिकल थाना क्षेत्र जागृति विहार सेक्टर-8 निवासी प्रदीप कुमार (24) पुत्र जयप्रकाश रंगाई-पुताई का काम करता था। प्रदीप का विवाह वर्ष 2019 में नौचंदी क्षेत्र जयदेवी नगर निवासी लक्ष्मण की बेटी विद्या से हुआ था। प्रदीप के दो बच्चे हैं। जिनमें बड़ी बेटी चार साल की है। वाहीं छोटा बेटा दो साल का है। प्रदीप अक्सर शराब पीकर घर आता था। जिसको लेकर पत्नी से अक्सर उसका विवाद रहता था। शराब पीने को लेकर दंपति के बीच कई बार अनबन हुई थी। बुधवार रात भी प्रदीप शराब पीकर घर लौटा था। जिस पर प्रदीप और उसकी पत्नी विद्या के बीच काफी विवाद हो गया था।

रात के वक्त प्रदीप ने गले में चुनरी का फंदा डालकर कमरे में फांसी लगा ली। गुरुवार सुबह परिजनों ने प्रदीप का शव कमरे में लटके देखा तो चीख निकल गई। प्रदीप पंखे के कुंदे पर फांसी पर लटका हुआ था। यह देख परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को मेडिकल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

मंगलवार को इंजीनियरिंग की छात्रा ने लगाई थी फांसी

तीन दिन पहले जागृति विहार सेक्टर-2 में इंजीनियरिंग की छात्रा भावना सिंघल ने भी फ ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना से पहले परिवार के लोग औघड़नाथ मंदिर गये थे। जब घर आकर देखा तो छात्रा का शव कमरे में लटका हुआ था। भावना बीटेक की पढ़ाई करने के बाद दिल्ली किसी कंपनी से आॅनलाइन इंटर्नशिप कर रही थी।

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

मेरठ: जयभीमनगर के शिव शक्ति विहार निवासी सौरभ उर्फ लवि उर्फ लविश ने अपने कमरे में चुनरी से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वही देर शाम उसका पिता अपने बेटे को मजदूरी के पैसे देने के लिए उसके कमरे पर गया। जहां पर दरवाजा न खुलने पर उसके पिता ने खिड़की में झांक कर देखा। इस पर मामले की जानकारी पिता ने कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही हसनपुर चौकी प्रभारी नेपाल सिंह मय फोर्स के मौके पहुंचे और शव को कब्जे में लेते हुए मामले की जानकारी की।

20 1

हसनपुर चौकी प्रभारी नेपाल सिंह ने बताया कि मृतक के पास से पुलिस ने एक सोसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें उसने लिखा है कि आज की जिंदगी में पैसे ही सबकुछ है। पैसे के बिना कोई अपना नही होता। वही मेरे पास कुछ भी नही है। जिस पर जिंदगी से अकेले होने के कारण आत्महत्या कर रहा हूं। वही लविश की मौत की जानकारी मिलते ही उसकी मां प्रियंका भी मौके पर पहुंची और अपने बेटे की मौत का कारण अपने पूर्व पति को बताया। वही महिला के आरोप प्रत्यारोपो को देखते हुए पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सैन्य अफसर की मां ने दी जान

मेरठ: लालकुर्ती थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला सैन्य अफसर ने बीमारी से तंग आकर घर में सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विनीता सेना में मेजर है और उनकी पाइन हाउस में ड्यूटी है। मेजर विनीता के साथ उनकी मां पुष्पा मेरठ निवासी केरला भी रहती हैं। यहां मेरठ में परिवार के नाम पर केवल मां बेटी ही ही रहती थीं। पुष्पा मेरठ आयु के साथ होने वाली कई प्रकार की शुगर सरीखी गंभीर बीमारियों से पीड़ित थीं। बताया जाता है कि बीमारी से तंग आकर उन्होंने गुरुवार को सुसाइड कर लिया। उन्होंने चुन्नी से फंदा लगा लिया। हालांकि लोग उन्हें तत्काल सैन्य हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्कूटी-सवार की भिड़ंत में महिला की मौत, पति घायल

मोदीपुरम: एक टेंपो चालक ने तेजगति व लापरवाही के चलते दंपति की स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों घायल हो गए। अस्पताल में पत्नी की मौत हो गई और घायल पति का इलाज चल रहा है। महिला का अंतिम स्ांस्कार सूरजकुंड पर किया गया। हादसा रुड़की रोड पर सोफीपुर से लालकुर्ती के बीच डेयरी फार्म के आसपास हुआ। पल्लवपुरम की उदयपार्क कालोनी निवासी रतनचंद्र वर्मा पत्नी अमरवती को लेकर स्कूटी से मेरठ चिकित्सक के जा रहे थे। इस दौरान जब वह रुड़की रोड पर पहुंचे तो टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी और स्कूटी से दोनों नीचे जा गिरे।

रतन चंद्र वर्मा ने हेलमेट पहन रखा था, जिस कारण से उनका सिर बच गया और अमरवती गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर अमरवती (69) की मौत हो गई और 75 वर्षीय रतन चंद्र वर्मा अस्पताल में भर्ती है। जिनका उपचार चल रहा है, अभी उनकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार सूरजकुंड पर किया गया। हादसे के बाद से परिवार और कालोनी में शोक की लहर है।

रतनचंद्र मोदी रबर फैक्ट्री से रिटायर्ड और बेटे रविंद्र वर्मा वीरेंद्र और दुष्यंत वर्मा के साथ उदय पार्क कालोनी में रहते हैं। हादसे के दौरान महिला के सिर में चोट होने के कारण ज्यादा खून बह गया, जिस कारण से मौत हो गई। अभी रतन चंद्र की हालत में भी ज्यादा सुधार नहीं है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, हर किसी की आंखें नम हो रही है। थाना प्रभारी मुन्नेश सिंह का कहना है कि हादसे के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। अगर कोई तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img