जनवाणी संवाददाता |
नागल: कस्बे में मंडलायुक्त एवी राजमौली के निर्देश पर ताशीपुर जेई द्वारा कराई गई विद्युत खम्भे चोरी प्रकरण में जाचं अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को सौंप दी है।
देवबंद क्षेत्र के एक्शन कार्यालय से बयान दर्ज कर एस.सी.सहारनपुर एवं चीफ विधुत सहारनपुर कार्यालय पर मेल भेज दी गई। इस संबंध में चीफ विद्युत ज्ञानचंद झा ने बताया कि सम्बन्धित रिपोर्ट का परीक्षण किया जा रहा है और शीघ्र ही विधिक जानकारी कर कमिश्नर को आख्या प्रस्तुत की जाएगी।
ज्ञात रहे कि गत दिनों सोशल मीडिया पर एक विडिओ एवं ओडियो वायरल हुई थी जिसमें विद्युत विभाग के जेई की एक प्राईवेट ठेकेदार के साथ सरकारी खम्भे को बिना विभागीय लिखापढ़ी के अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर दूसरे जेई के कार्यक्षेत्र से अवैध रूप से उठवाकर एक वाहन मे लदवाकर बेचने का षडयंत्र रचा गया था।

