- वैश्य समाज की परंपराओं को आगे ले जाने का संकल्प दोहराया
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: नगर निवासी भाजपा नेत्री व समाज सेविका तनु गेयल को उत्तर प्रदेश वैश्य महासम्मेलन पंजी का महिला इकाई का जिला संयोजक बनाया गया है। वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष अभिनव गुप्ता एडवोकेट ने सामाजिक कार्यो में संपूर्ण भावना को देखते हुए तनु अग्रवाल से आशा व्यक्त कि वैश्य समाज की सामाजिक परम्परा को आगे बढ़ाने में सहयोग करेगी।
साथ ही कन्या भ्रूण हत्या बाल विवाह, दहेज प्रथा, अशिक्षा, भ्रष्टाचार आदि समाजिक कुरीतियों को दूर करने में योगदान देगी। इस मौके पर तनु अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं के उत्थान में वे विशेष रूप से कार्य करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने भ्रूण हत्या पर विशेष कार्य करने का संकल्प दोहराया है।

