Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

प्रत्येक ग्राम सभा में होगी ग्रामसभा अध्यक्षों की नियुक्ति

  • प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक अध्यक्षता में जिला व ब्लॉक कमेटी की बैठक

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिला काग्रेस कमेटी व ब्लाक काँग्रेस कमेटी की बैठक एम एस फार्म पर हुई। बैठक मे श्री पंकज मलिक जी प्रदेश उपाध्यक्ष काग्रेस ने बताया की जनपद शामली मे सभी ब्लाको मे मनोनीत किये गये न्याय पंचायत अध्यक्षों द्वारा न्याय पंचायत स्तरीय कमेटीयां बनायी जानी है तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम सभा के अध्यक्षो की नियुक्ति करनी है।

ग्राम सभा के सभी अध्यक्ष अपनी अपनी कमेटीयां बनाकर उनकी सूची शीघ्रता से जमा करायेंगे। काग्रेस के पूर्व विधायक पंकज मलिक ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए काग्रेस बूथ स्तर तक पदाधिकारियों की नियुक्ति करेगी और मजबूती के साथ आगामी विधानसभा चुनाव मे उतरेगी।

संगठन की मजबूती के लिए जिले के सभी पदाधिकारी, बल ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारी एवं यूवा काँग्रेस के जनपद से प्रदेश पदाधिकारी, सेवा दल व अन्य सभी फ्रंटल संगठनों के उपस्थिति अनिवार्य है। न्याय पंचायत के सभी अध्यक्ष यह सूची ब्लॉक अध्यक्षों की देख-रेख मे 15 सितम्बर तक जिलाध्यक्ष को सौंपेंगे। जिसके लिए जिले के सभी काग्रेसी सहयोग करेंगे।

पार्टी द्वारा आने वाले समय में प्रत्येक ग्राम पंचायत मे ग्राम सभा स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जायेगा जिसमें प्रदेश के महासचिव, सचिव व सभी फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्षों के अलावा जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव, सचिव सभा स्थल पर पहुँचेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे।

शामली जनपद मे काग्रेस के सभी छोटे व बडे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि वे एक दूसरे का सहयोग करके कांग्रेस पार्टी को मजबूत करते हुए काग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में उत्तर जनपद के सभी कांग्रेसियो को साथ मिलकर सामाजिक एवं जनमानस के हितों के लिए मजबूती के साथ संघर्ष में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए समस्याओं का समाधान कराना चाहिए ताकि जनपद में कहीं भी कोई मजबूर व्यक्ति भ्रष्टाचार की भेंट ना चढे।

प्रदेश सचिव सत्यम संयम भुर्यान सैनी ने कहा कि काँग्रेस पार्टी का इतिहास संघर्षों एवं बलिदानों से भरा हुआ है। काँग्रेस ने हमेशा जनता के मन की आवाज को सुनकर जनता के हितो मे फैसले लेने का काम किया है। काँग्रेस की सरकारों का स्वभाव जनहित में लचीला तथा विकास कार्यों में सख्त रहा है।

काँग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने बताया कि जनपद में काँग्रेस पार्टी मजलूमों की आवाज को कभी दबने नही देगी। जनपद में समस्याओं का अंबार लगा पडा है गांव देहात के लोग मौजूदा सरकार मे अधिकारियों के बैहुदा रवैया से परेशान हैं किसी का भी कार्य बिना कुछ लिये दिये बगैर नही हो पाता है। जनपद में विभागों में फैली हुई गंदगी की सफाई के लिए काँग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है।

बैठक में पंकज मलिक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष, सत्यम संयम सैनी प्रदेश कांग्रेस सचिव, दीपक सैनी जिला अध्यक्ष शामली, प्रवीण तरार जिला उपाध्यक्ष,अशवनी शर्मा यूवा प्रदेश महासचिव, अयुबजंग एडवोकेट महासचिव अल्पसंख्यक वर्ग, डाॅ चयनसिंह पुण्डीर जिला महासचिव, शैखर पाल प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img