Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

बड़ी उपलब्धि, सराहा सभी ने दिल से

  • भारतीय ओलंपिक संघ की कार्यपरिषद में भूपेन्द्र सिंह बाजवा के शामिल होने पर गॉडविन होटल में एकत्र हुए खेल संघ के दिग्गज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भारतीय वुशु संघ के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बाजवा के भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की कार्यपरिषद में शामिल होने पर बागपत रोड स्थित होटल गॉडविन में भारतीय वुशु संघ की तरफ से समारोह का आयोजन किया गया। इसमें देश भर के खेल संघों के दिग्गज शामिल हुए।

इस मौके पर प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि मेरठ ही नहीं पूरे प्रदेश के लिये यह गौरव की बात है कि खेलों के विकास के प्रति बेहद गंभीर भूपेन्द्र सिंह बाजवा को आईओए की कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। अब वुशू के अलावा अन्य खेलों का विकास भी जोरों पर होगा।

04 8

भारतीय वुशु संघ के लिये यह गौरवशाली क्षण था क्योंकि उसके अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बाजवा को आईओए की कार्यपरिषद का सदस्य चुना गया है। समारोह में भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) के कोषाध्यक्ष और भारतीय वेटलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष सहदेव यादव और सदस्य आईओए अमिताभ शर्मा, एसपी देशवाल कोषाध्यक्ष कुश्ती संघ के अलावा भारतीय वुशु संघ की कार्यकारणी के सदस्य समेत शहर के नामी गिरामी लोग मौजूद थे।

समारोह में मौजूद ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने सराहना करते हुए कहा कि पहले वुशु को इंटरनेशनल स्तर पर उठाया और अब आईओए में शामिल होकर खेलों के विकास में और अधिक प्रयास करेंगे। उन्होंने इसके लिये बधाई भी दी। समारोह में उपस्थित शहर के नामी चिकित्सकों, उद्योगपतियों और शिक्षा से जुड़े लोगों ने तहेदिल से सराहना की और इसे क्रांतिधरा के लिये उपलब्धि बताया। विधायक अमित अग्रवाल और एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज ने भी इस उपलब्धि पर बधाई दी और सराहा।

03 8

पूर्व ओलंपियन हाकी खिलाड़ी सुरेन्द्र सिंह सोढ़ी ने कहा कि अब खेलों के विकास के और द्वार खुलेंगे। सहदेव यादव ने कहा कि निश्चित रुप से इससे खेलों को फायदा होगा। इस मौके पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया। आईओए कार्यपरिषद सदस्य भूपेन्द्र सिंह बाजवा और भारतीय वुशुु संघ के महासचिव जितेन्द्र सिंह बाजवा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इनकी रहीं मौजूदगी

एडीएम सिटी दिवाकर सिंह, डा. मलय शर्मा, डा. मृदला शर्मा, डा. राजीव आनंद, डा. राहुल नेहरा, डा. दिनेश अग्रवाल, रोमी शिवा, एमपीएस ग्रुप के निदेशक विक्रमजीत शास्त्री, केतकी सिंह शास्त्री, वरुण अग्रवाल, हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश वी एन त्यागी, गॉडविन ग्रुप की निदेशक गुरशरण कौर बाजवा, हरशरण कौर बाजवा, तनवीर सिंह बाजवा, चिरंजीव सिंह बाजवा,समय सिंह सैनी, एडवोकेट मदन शर्मा, विवेक कोहली, जसमेंद्र सिंह, राजा सिंह आदि मौजूद रहे। आईओए कार्यकारणी के सदस्यों में सहदेव यादव-कोषाध्यक्ष और अध्यक्ष भारतीय वेटलिफ्टिंग संघ, अमिताभ शर्मा-सदस्य आईओए और भूपेन्द्र सिंह बाजवा-सदस्य आईओए और अध्यक्ष भारतीय वुशु संघ मौजूद रहे।

भारतीय वुशु संघ

सीईओ सुहैल अहमद, विजय सर्राफ, अनिल विज, मुरलीधर चौधरी, शिवेन्द्र दुबे, नेशनल कोच कुलदीप हांडु, शंभु सेठ, सुदर्शन, टी एन आनंद, हीरा नंद कटारिया, हिमाचल प्रदेश वुशु संघ के अध्यक्ष शिवपाल मिन्हास मौजूद थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img