जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: संस्कृति और धर्म पर आधारित संस्था “संभाल” परिवार हर वर्ष की भांति इस बार भी पूरे उत्साह के साथ अमृतसर स्वर्ण मंदिर दरबार साहिब की धार्मिक यात्रा के लिए जत्थे के साथ रवाना हुआ।
सहारनपुर के रेलवे स्टेशन पर भव्य धार्मिक यात्रा के जत्थे को संभाल संस्था के संस्थापक कृष्ण लाल अरोड़ा ने हरी झंडी दिखाकर बोले सो निहाल के जयघोष के बीच परंपरागत ढंग से रवाना किया। इस यात्रा में सहारनपुर नगर विधायक राजीव गुंबर समेत संभाल परिवार के 103 सदस्य जत्थे में शामिल हैं।
संस्था अध्यक्ष सरदार सुपनीत सिंह ने कहा कि यात्रा के दौरान जत्था दरबार साहिब के दर्शनों के अतिरिक्त दुर्गयाना मंदिर ,जलियावाला बाग, वॉर मैमोरियम म्यूजियम , बाबा बुद्धा जी के दर्शन करते हुए अटारी बार्डर पर बीटिंग रिट्रीट में भारतीय जवानों का उत्साह वर्धन भी करेगी।नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा संभाल परिवार सहारनपुर की अग्रणी धार्मिक संस्था है और समय-समय पर समाज के हित में अनेक कार्य करती रहती है, इसी कड़ी में आज संभाल परिवार अमृतसर यात्रा पर जा रहे है, जिसके माध्यम से धर्म-संस्कृति को नजदीक से जानने का अवसर मिलेगा।
यात्रा में मुख्य रूप से कुश ग्रोवर ,रोहित वाधवा, मोहित वाधवा, गगन,जय कालरा, शिवम सेठी गौरव , अमित आहूजा , आलोक , संजू खेड़ा, राकेश कत्याल, विनोद चुग,हिमांशु,सचिन,संजीव, पंकज, सुनील,तरुण,पवनदीप, जय सेठी,गुलशन,माणिक,प्रिंस, सुमित,नीरज,सुशील,गुरमीत,विशाल,विजय मालिक, निशु,संदेशखुराना,महेश, मनीष,नवदीप,हरजीत सिंह,परवीन छाबड़ा, दीपक, पवन,दलीप छाबड़ा,मोहित आनंद विनय दुआ ,महेश ,पुनीत कुंज, आदि,उज्जवल, अनमोल,अंकुर,पार्थ,गर्व समेत सभी 103 सदस्य पूरे उत्साह और उमंग के साथ यात्रा में शामिल हैं।

