- डीसीएच और सीएचसी शामली में एक-एक वार्ड आरक्षित
- कांवड़ मार्ग पर सात और चिकित्सा शिविरों पर रहेगी सेवा
- महिला कांवड़ियों को पृथक व्यवस्था, तीन पालियों में ड्यूटी
जनवाणी संवाददाता |
शामली: श्रावण मास के पहले दिन बृहस्पतिवार से जनपद में प्रारंभ हो रही कांवड़ यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियों को अमलीजामा पहना दिया गया है। चौबीस घंटे सातों दिन कांवड़ियों की सेवा के लिए विभाग ने जहां जिला संयुक्त चिकित्सालय और सीएचसी शामली में एक-एक वार्ड आरक्षित किया है, वहीं, कांवड़ मार्ग पर सात और चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। महिला कांवड़ियों की चिकित्सा सेवा के लिए पृथक व्यवस्था करते हुए तीन पॉलियों में डाक्टरों की तैनाती की गई है।
कांवड़ियों के लिए आरक्षित सरकारी/ निजी अस्पताल
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय अग्रवाल ने बताया कि श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की चिकित्सा सेवा के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारिया पूरी कर ली हैं। इसके लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय, सीएचसी शामली, कैराना, कांधला, झिंझाना, थानाभवन, ऊन तथा सीएचसी कांधला पर कांवडियों के लिए वार्ड आरक्षित किये गए हैं। इनके अलावा निजी अस्पतालों में गंगा अमृत अस्पताल, सहारनपुर रोड, राजवंश अस्पताल, गुरुद्वारा रोड, ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल कैराना रोड तथा पानीपत रोड स्थित एमएनजे हॉस्पिटल में कांवड़ियों के लिए वार्ड आरक्षित रहेंगे।

