जनवाणी ब्यूरो |
मेरठ: आज प्रातः रामचन्द्र मिशन हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र, आर 4-5 डी ब्लॉक शास्त्रीनगर मेरठ पर मिशन के अध्यक्ष और हार्टफुलनेस के वैश्विक मार्गदर्शक पूज्य कमलेश डी पटेल ”दाजी” के साथ हार्टफुलनेस के वैश्विक मुख्यालय कान्हा शांतिवनम हैदराबाद से प्रातः 6:30 बजे के ध्यान के सीधे प्रसारण के कार्यक्रम के बाद हार्टफुलनेस और युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया I
कार्यक्रम में उपस्थित मिशन के अभ्यासी बहनों-भाईयों को सेवा भारती मेरठ के पदाधिकारी श्री अशोक अग्रवाल जी ने नशा मुक्त अभियान के तहत शपथ दिलाई I कार्यक्रम का संचालन हार्टफुलनेस प्रशिक्षक सोविंन्द्र त्यागी जी ने किया I कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मिशन के अभ्यासी बहन-भाई उपस्थित रहे I
हार्टफुलनेस संस्था पूज्य कमलेश डी पटेल ”दाजी” के मार्गदर्शन में इसके 16000 से अधिक प्रशिक्षकों एवम समर्पित स्वयंसेवकों के माध्यम से विश्व के 160 से अधिक देशों में मानवीय रूपांतरण हेतु प्राणाहुति आधारित ध्यान का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर रही है I

