Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

Meerut News: गर्मी से राहत, 52.5 मिमी दर्ज हुई बारिश, फिर से मौसम में बने बारिश के आसार

जनवाणी संवाददाता | 

मोदीपुरम: बारिश से मौसम में गर्मी से राहत मिली है। बारिश रात में अच्छी खासी हुई। बारिश 52.5 मिमी दर्ज हुई है। अभी मौसम में बदलाव के संकेत बने हुए है। मौसम में बदलाव होने से गर्मी से लोगों को राहत दिखाई दे रही है। मई के महीने में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। साथ ही मौसम में भी बदलाव हो रहा है। राजकीय मौसम विभाग पर रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 95 एवं न्यूनतम आर्द्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार मौसम में अभी बदलाव होगा। जिसके चलते फिर से बारिश के संकेत बने हुए हैं। अभी फिर से बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

मंडी चमारान में बिजली-पानी को तरसे लोग

जनवाणी संवाददाता

सरधना: रविवार को बिनौली रोड स्थित ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने के कारण मंडी चमारान समेत कई बस्ती की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। पूरे दिन यहां के लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम तक ट्रांसफार्मर ठीक किया गया। इसके बाद विद्युत व पेयजल आपूर्ति सुचारू की जा सकी। बिनौली रोड स्थित ट्रांसफार्मर से मंडी चमारान, प्रभातनगर व बिनौली रोड बस्ती में विद्युत आपूर्ति की जाती है। रविवार सुबह अचानक से ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो गया। जिसके चलते तीनों बस्ती की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली नहीं आने के कारण यहां पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो सकी। लोग पीने के पानी को भी तरस गए। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर विद्युतकर्मी ट्रांसफार्मर ठीक करने में लगे रहे। देर शाम तक ट्रांसफार्मर ठीक हुआ। इसके बाद विद्युत व पेयजल आपूर्ति सुचारू की जा सकी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

एसीपी दफ्तर की छत गिरने से सब इंस्पेक्टर की मौत

जनवाणी संवाददाता

गाजियाबाद: शनिवार की देर रात एक बार फिर आई आंधी और तेज बारिश के बाद बड़ा हादसा हो गया। ऐसे में एसीपी अंकुर विहार के दफ्तर की छत भरभराकर गिर गई और उसके नीचे दबकर सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल एसीपी के पेशकार को लेकर अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में हुई सब इंस्पेक्टर की मौत के बाद जहां उनके परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। 58 वर्षीय वीरेंद्र मिश्रा 87 बैच के सब इंस्पेक्टर थे और वह मूलरूप से इटावा के रहने वाले थे। बताया गया है कि उनकी एक इकलौती बेटी है। जिसकी शादी हो चुकी है। वीरेंद्र मिश्रा ने अपना मकान दिल्ली के द्वारिका में बना रखा है। जहां पर वह पत्नी के साथ रहते थे। वर्तमान में वीरेंद्र मिश्रा की ड्यूटी गाजियाबाद के अंकुर विहार के एसीपी अजय सिंह के कार्यालय में चल रही थी। यहां पर वह एसीपी के पेशकार थे।

बताया गया है कि विभागीय काम होने के चलते रात में वीरेंद्र मिश्रा घर नहीं जा सके थे और कार्यालय में ही मौजूद थे। शनिवार की देर रात एक साथ आए तूफान और तेज बारिश के बाद एसीपी कार्यालय की छत एकाएक भरभराकर गिर गई। जिसके नीचे वीरेंद्र मिश्रा दब गए। हादसे की जानकारी होने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मलवे के नीचे दबे वीरेंद्र मिश्रा को तत्काल निकटवर्ती अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे की जानकारी मिलने के बाद जहां वीरेंद्र मिश्रा के परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि वीरेंद्र मिश्रा का पोस्टमार्टम हो जाने के बाद उनके शव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img