Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

Meerut News: आज से शुरू होगा मेला नौचंदी, प्रभारी मंत्री करेंगे उद्घाटन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: उत्तर भारत के प्रसिद्ध एवं एतिहासिक मेला नौचंदी घोषित की गई तिथि से दो दिन पहले यानी आज से शुरू हो जाएगा। मेले का उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह करेंगे। पटेल मंडप में आज शाम माता की चौकी सजाई जाएगी। उधर, मेला स्थल पर कई बाजारों और झूले के मैदानों में शनिवार की देर रात हुई बारिश का पानी भरा होने के बावजूद व्यापारी दुकानें सजाने में जुटे रहे।

दरअसल, मेला नौचंदी के शुभारंभ के लिए प्रभारी मंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। उनसे मेले के शुभारंभ के लिए समय मांगा जा रहा था। प्रभारी मंत्री व्यस्त थे। मेला नौचंदी की आयोजन समिति के अध्यक्ष व डीएम डॉ. वीके सिंहं ने 28 मई मेला शुरू होने की तिथि निर्धारित की थी।

लेकिन प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह से मेला का शुभारंभ कराने के लिए अचानक 26 मई की तिथि तय की गई। प्रभारी मंत्री रविवार को मेरठ पहुंच गए। प्रभारी मंत्री के मेरठ प्रवास के कार्यक्रम में 26 मई की शाम मेला नौचंदी के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का जिक्र किया गया। इसके साथ ही नगर निगम के अधिकारियों ने मेला शुरू करने के लिए तैयारियां तेज कीं। सामेवार को पटेल मंडप में माता की चौकी सजाई जाएगी। रविवार को पटेल मंडप में इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गर्इं। मंच पर लाइटिंग और साउंड की व्यवस्था कर दी गई। वीआईपी और वीवीआईपी के लिए करीब 50 सौफों की व्यवस्था की गई। उधर, शनिवार की रात हुई झमाझम बारिश से मेला स्थल के कई स्थानों बाजारों में जलभराव हो रहा है। जलभराव के बीच बड़ी संख्या में वयापारियों दुकानें लगार्इं। झूले के मैदानों में भी पानी भरा होने से उनके संचालन में सुरक्षा का खतरा खड़ा हो गया है।

मेलास्थल में तैनात रहेंगी पांच फायर ब्रिगेड : मेले में आग लगने की घटना पर तुरंत काबू पाने के लिए पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात रहेंगी। इनमें एक तिरंगा गेट पर, एक शंभू दास गेट पर, एक जय जवान जय किसान की प्रतिमा के पास, एक नुमाइश गेट पर और एक चंडी देवी मंदिर के पास तैनात की जाएंगी। ेतिरंगा गेट के पास जहां एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी व टीम तैनात होनी है, वहां एक दुकानदार ने दुकान लगानी शुरू कर दी। इसपर फायर ब्रिगेड के उपनिरीक्षक पीके सिंह ने नगर निगम के सहायक नगरायुक्त शरत पाल से शिकायत की। वह तुरंत संपत्ति विभाग की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और दुकान को वहां से हटवाया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img