जनवाणी संवाददाता |
हरिद्वार: महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने हिल बाईपास मार्ग को दुरुस्त कर कांवड़ यात्रा के दौरान खोलने की मांग की है। मुख्य सचिव को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा के समय शहर के अंदरूनी मार्ग हों या हाईवे सभी पूर्ण रूप से पैक हो जाते हैं। शहर का और उत्तरी हरिद्वार का सम्पर्क बाधित हो जाता है।
ज्वालापुर रानीपुर से स्थानीय निवासियों का देहरादून मार्ग और उत्तरी हरिद्वार की जनता का ज्वालापुर रानीपुर से आपातकालीन स्तिथि में भी कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं बचता। इस समय सिर्फ हिल बाईपास मार्ग विकल्प के रूप में उपयोग किया जा सकता है। लेकिन करोड़ों रुपये से तैयार इस मार्ग का कोई फायदा लोगों को नहीं मिल पाता। उन्होंने मांग की कि समय रहते जिला प्रसाशन को वन विभाग से कावड़ यात्रा के समय मार्ग खोले जाने की अनुमति ली जानी चाहिए।
मांग करने वालों में महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, उमेश चौधरी, राजेश भाटिया, विनोद गिरी, राजेश सुखीजा, एसएन तिवारी, गणेश शर्मा, अनिल कुमार, भूदेव शर्मा, धर्मपाल प्रजापति, दीपक मेहता, मयंक सैनी, अमित कमती, गौरव गौतम, कुलदीप सिंह, सोनू चौधरी, राजेश शर्मा आदि शामिल हैं।

