जनवाणी ब्यरो |
नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले पर जिस अंदाज में किसानों का आंदोलन दिखा, वो देख पूरा देश आक्रोशित हुआ और कई तरह के सवाल भी उठाए गए लेकिन सिंगर और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना अपने रुख पर कायम हैं। वे इस हिंसक प्रदर्शन के बाद भी किसानों का समर्थन कर रही हैं। वे सभी से अपील कर रही हैं।
हिमांशी बातचीत के दौरान पैपराजी से कहती सुनाई दीं- आज मूड ठीक नहीं है, आप किसानों का सपोर्ट करते रहें। इतना बोल हिमांशी खुराना वहां से चली गईं। अब उनकी नाराजगी उस हिंसक प्रदर्शन को लेकर है या फिर किसानों के खिलाफ लोगों के कड़े रुख पर, ये अभी साफ नहीं हो पाया है। लेकिन हिमांशी का ट्रैक रिकॉर्ड
जब से दिल्ली में देश के अन्नदाता ने अपना आंदोलन शुरू किया है, कई सेलेब्स इसे अपना समर्थन दे रहे हैं। इस लिस्ट में हिमांशी खुराना का नाम भी शामिल हैं।
वैसे किसान आंदोलन को लेकर हिमांशी खुराना की कंगना रनौत संग भी तीखी बहस हो चुकी है।

