Saturday, June 6, 2026
- Advertisement -

‘ये​ रिश्ता क्या कहलाता है’ फैम एक्ट्रेस को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी जानकारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। ​टीवी जगत से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, एक्ट्रेस हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। इसमें हैरान कर देने वाली बात यह है कि, उन्हें स्टेज 3 का ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। दरअसल, एक्ट्रेस को मात्र 36 साल की उम्र में ये गंभीर ​बीमारी हो गई है। इस खबर की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर दी है। साथ ही उन्होंने लोगों से गोपनीयता बनाए रखने का अनुरोध किया है।

इंस्टा पर शेयर की जानकारी

हिना खान ने अपने फैंस को एक शॉकिंग न्यूज दी है जिसे सुन सभी हैरान और परेशान हो गए हैं। दरअसल अभिनेत्री ने जानकारी दी है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। एक्ट्रेस ने एक लंबा सा नोट जारी किया जिसमें लिखा है- “सभी को नमस्कार, मैं सभी हिना होलिका और उन सभी के साथ कुछ महत्वपूर्ण समाचार शेयर करना चाहती हूं जो भी मुझसे प्यार करते हैं।

मुझसे प्यार करने वालों और मेरी परवाह करने वालों को मैं बताना चाहती हूं कि मुझे स्टेज 3 का ब्रेस्ट कैंसर डायग्नोस हुआ है। मैं इस बीमारी का सामना करने के लिए तैयार हूं। मेरा इलाज शुरू हो चुका है, और इससे उबरने के लिए मैं हर संभव प्रयास कर रही हूं।

लोगों से की ये अपील

एक्ट्रेस ने अपने नोट में आगे लिखा कि वो इस दौरान सम्मान और गोपनीयता की मांग करती हैं। एक्ट्रेस ने सभी के प्यार और आशीर्वाद की भी तारीफ की और सभी से रिक्वेस्ट की कि वो उनके जल्दी ठीक होने की कामना करें। एक्ट्रेस ने अपने चाहने वालों को बताया कि उनका इलाज चल रहा है ऐसे में उम्मीद है की वो जल्द रिकवर करेंगी जिसके लिए वो पूरी तरर से मजबूत हैं।

चिंता में पड़ गए हैं फैंस

अब जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैंस के होश ही उड़ गए। एक यूजर ने लिखा- उम्मीद है कि आप जल्द रिकवरी करेंगी। दूसरे ने लिखा- हिना तुम मजबूत हो, ये भी गुजर जायेगा!! आपके लिए प्यार और ढेर सारी ताकत भेज रहा हूं ।भगवान आपका भला करे। तीसरे ने लिखा- जल्द से जल्द ठीक हो जाओ दी… अल्लाह ताला हमेशा तुम्हारे साथ है… वह तुम्हें हर मुश्किल से बचाएगा… अपना ख्याल रखना…

इस टीवी शो से मश्हूर हुईं हिना

हिना खान वो नाम है जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस ने टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘अक्षरा’ का रोल प्ले किया था। इस शो ने उन्हें रातों रात घर-घर फेमस कर दिया। इसके अलावा वो और भी कई टीवी शो में नजर आई हैं और अब तो उनकी एल्बम भी आ रही हैं। एक्ट्रेस रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आ चुकी हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

MP News: रायसेन-भोपाल हाईवे पर बसों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच की मौत, दर्जनों घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सेहतगंज फैक्ट्री के...

Weather Update: 5 जून को एनसीआर में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान और बारिश के संकेत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने...

38 साल का साथ: जैकी और आयशा श्रॉफ ने खास अंदाज में मनाई सालगिरह, शेयर कीं पुरानी यादें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img