Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

मुस्लिम बहुल इलाकों में सुरक्षित नहीं हैं हिंदू बेटियां, बोले- केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज गुरूवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय से एक बार फिर लव जिहाद का मुद्दा गरमाया है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में लव जिहाद और लैंड जिहाद का काम तेजी से चल रहा है। बेगूसराय के मुस्लिम बाहुल्य इलाके में रहने वाले दलित परिवारों की बेटियां गायब हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दूओं जागो, तभी तुम्हारी बेटियां सुरक्षित रहेंगी। हिन्दू बाहुल्य इलाकों में मुस्लिम बेटियां सुरक्षित हैं। लेकिन मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में हिन्दू बेटियां बिल्कुल भी नहीं हैं।

गिरिराज ने कहा कि दलित और पिछड़े समुदाय के लोग दहशत में हैं। गिरिराज सिंह एक निजी अस्पताल पहुंचे, वहां उन्होंने लव जिहाद की शिकार लड़की से मुलाकात की। उसके परिजनों से बात की। गिरिराज ने कहा कि बीरपुर प्रखंड के एक गांव से गरीब लड़की को भगाया गया।

इस गांव से चार और लड़कियों को पहले भगाया गया था। बलिया थाना क्षेत्र के हुसैना चक से भी लड़कियों को भगाया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर उनकी बेटियां दशहरे तक वापस नहीं आईं, तो वे हिंदुओं के गांव-गांव में जाकर कहेंगे कि क्या गरीब हिंदू बेगूसराय में रहे या नहीं।

या भाग जाएं। गिरिराज ने कहा कि लोग दशरथ की जिंदगी जी रहे हैं। उन्होंने सरोजा गांव की घटना का जिक्र भी किया। गिरिराज ने कहा कि जिस लड़की को मुसलमान युवक के द्वारा गोली मारी गई, उसका परिवार दहशत में है। आरोपी हॉस्पिटल में भी आकर धमका रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम नीतीश कुमार के संरक्षण में यह सब हो रहा है। नीतीश कुमार बोर्ड की राजनीति करते हैं। कभी वह हिंदू की छुट्टी बंद करते हैं, तो कभी हिन्दू की बेटी गायब हो जाती है। जिला प्रशासन को मुस्लिम बहुल इलाकों की छानबीन करनी चाहिए।

गिरिराज ने कहा कि वे दावा करते हैं कि यहां के गांवों में बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमान मिलेंगे। उन्होंने नीतीश कुमार और लालू यादव के साथ-साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा कि ये सभी लोग आतंकवादियों के साथ खड़े रहने वाले लोग हैं। चाहे वे कश्मीर के आतंकी हों या हमास के।

मामले में बेगूसराय के सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र अमर ने कहा बेगूसराय को बंगाल मॉडल बनाने की तैयारी चल रही है। हिंदुओं पर गोलीबारी की जा रही है। मामले पर बेगूसराय के एसपी योगेन्द्र कुमार ने कहा कि पीड़ित बच्ची और परिवार सहित गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द दोषी को दबोच लेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img