Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

बरसात से जगह-जगह मकान गिरे, हालात खराब

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: मूसलाधार बारिश ने सब कुछ अस्त-व्यस्त कर के रख दिया है। जगह-जगह मकान गिरने से हालात और बिगड़ गए हैं। गली-मोहल्लों में सड़के तरणताल बनी हुई है। वहीं इस बारिश से व्यापार पर भी काफी बुरा असर पड़ा है। नगर का ऐसा कोई भी मार्ग, कालोनी नहीं था जहां पर पानी ना भरा हुआ हो। लोगों के घरों में पानी घुसा हुआ था, सड़कों पर खड़ी बाइकें तैर रही थी।

विशाल मेगामार्ट का बेसमेंट पूरी तरह से पानी से भरा हुआ था। ऐसा लग रहा था मानो नगर में बाढ़ आई हुई हो। बड़ौत का ऐसा नजारा शायद ही इससे पहले कभी देखने को नहीं मिला होगा।शहर के अलावा गांवों का भी हाल बेहद खराब था। रमाला, गांगनोली, लुहारी, लूम्ब, कोताना, आरिफपुर खेड़ी, वाजिदपुर समेत अन्य गांव में इस बारिश के कारण कई मकान क्षतिग्रस्त हो थे। लोगों को आर्थिक क्षति के अलावा अन्य नुकसान भी उठाना पड़ा है। गांव-गांव में कई-कई फीट तक पानी भरा हुआ है।

तालाब ओवरफ्लो होने के कारण जल निकासी नहीं हो पा रही है। गलियों से होता हुआ पानी लोगों के घरों तक वह में घुसा हुआ है। रेलवे के बनाए गए अंडरपास में एक दो नहीं बल्कि 10 फीट तक पानी भरा होने के कारण वाहन भी फंसकर खड़े हो गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img