Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

महिलाओं को हक चाहिए तो ‘अर्चना’ बनना ही होगा

  • बिग बॉस फेम, कांग्रेस अभिनेत्री अर्चना गौतम से ‘दैनिक जनवाणी’ की खास बातचीत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बिग बॉस फेम व कांग्रेस नेता अर्चना गौतम ने कहा कि इस देश में यदि महिलाओं को अपना हक चाहिए तो उन्हें ‘अर्चना’ बनना ही होगा। अपनी तेजतर्रार छवि के लिए जानी जाने वाली अर्चना गौतम ने शुक्रवार को ‘दैनिक जनवाणी’ से विशेष बातचीत करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के राजनीतिक सलाहकार संदीप सिंह को सीधा कठघरे में खड़ा किया।

बोलीं कि रायपुर अधिवेशन में दीदी (प्रियंका गांधी) ने अपने सलाहकार संदीप सिंह से साफ कहा था कि शीघ्र ही अर्चना गौतम को उनके दिल्ली स्थित आवास पर मिलने के लिए बुलाया जाए लेकिन आज तक भी वो बुलावे का इंतेजार कर रही हैं जबकि वो यह आरोप भी लगाती हैं कि संदीप सिंह ऐसा होने नहीं देंगे और वो खुद (अर्चना गौतम) ऐसा करके दिखाएंगी।

बकौल अर्चना गौतम इस देश में यदि अपने बलबूते जीना है तो हर महिला को अर्चना जैसा तेज तर्रार व्यवहार अपनी जिन्दगी में लाना होगा। बातचीत के दौरान अर्चना ने साफ कहा कि उन्होंने प्रियंका गांधी के सोच (लड़की हूं लड़ सकती हूं) से प्रेरित होकर दीदी को ज्वॉइन किया और आज संदीप सिंह जैसा एक अदना सा आदमी पूरी पार्टी पर भारी पड़ रहा है।

संदीप पार्टी में रहे तो भूल जाईए सत्ता!

अर्चना की जब राजनीतिक रग पर हाथ रख कर सवाल किए गए तो उन्होंने एक मंझी हुई राजनीतिज्ञ की भांति जवाब दिए। बोलीं कि आज दूसरी पार्टियों के कई दिग्गज नेता कांग्रेस ज्वॉइन करने को तैयार हैं और इसका खुलासा वो खुद राहुल और प्रियंका गांधी के समक्ष करेंगी। उन्होंने दावा किया कि वो शीघ्र ही सभी असंतुष्ट कांग्रेसियों को लेकर प्रियंका गांधी के आवास पर जाएंगी।

मिशन 2024 को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि चुनावों तक संदीप सिंह पार्टी में बने रहे तो कम से कम यूपी से तो कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है। वो यह भी कहती हैं कि यदि पार्टी हाईकमान का आदेश होगा तो वो पुन: लोकसभा चुनावों में पार्टी सिंबल पर उम्मीदवर बनेंगी।

बेबाक बोल, तेज तर्रार छवि

बातचीत के दौरान अर्चना, संदीप सिंह को लेकर बिल्कुल बेबाक दिखीं। उन्होंने कहा कि वो हर कार्य संविधान के दायरे में रहकर करेंगी लेकिन कोई उन्हें यदि छेड़ेगा तो उसे छोंड़ेगी भी नहीं। वो कहती हैं कि जब बिग बॉस में इतनी बंदिशें होने के बावजूद वो एक कंटस्टेंट का टेटवा दबा सकती हैं तो फिर उनके विरोधी खुद समझ लें कि वो कहां तक जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि जब वो शिल्पा शिंडे से लेकर माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर व सलमान खान के सामने बेबाकी अख्तियार कर सकती हैं तो फिर उनके विरोधियों की क्या बिसात।

राहुल-प्रियंका को दिया भगवान का दर्जा

अर्चना गौतम ने राहुल व प्रियंका गांधी को भगवान का दर्जा दिया। बोली कि दीदी तो किसी देवी से कम नहीं। उन्होंने कहा कि मैं कभी भी राहुल व दीदी का साथ नहीं छोडूंगी। कुल मिलाकर इस पूरी बातचीत के दौरान अर्चना गौतम ने साफ कर दिया कि वो अब चुप बैठने वाली नहीं हैं। बिग बॉस में पारटीसिपेशन के चलते उनकी कई शूटिंग्स डिले हो गर्इं जिन्हें अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वो शीघ्र ही समय मिलते ही दिल्ली कूच करेंगी और पार्टी हाईकमान को संदीप सिंह की हर ‘गतिविधि’ से अवगत कराएंगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img