जनवाणी सवांददाता |
गागलहेड़ी: पुलिस ने जंगल में ट्यूबबेल पर अवैध शराब बेचने वाले का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने 56 बोतल अवैध हरियाणा मार्का शराब सहित एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया जबकि तस्कर का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर एक अभियुक्त को जेल भेजा है।
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार राय ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सय्यद माजरा के जंगल मे दो तस्कर अवैध शराब को बेचने का कार्य कर रहे है। जिसपर मुखबिर की सूचना पर टीम गठित कर जंगल में छापा मारा गया। जहां से अवैध शराब की 56 बोतले बरामद हुई है।
लाइट ब्ल्यू, मेट्रो लेंगुर, हरियाणा मार्का थी। तस्कर अंकित कुमार पुत्र कृष्ण पाल निवासी डिफेंस कॉलोनी कस्बा गागलहेड़ी को मोके से गिरफ्तार किया जबकि अंकित का साथी अशोक कुमार पुत्र नामालूम निवासी हरनाम नगर छुटमलपुर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।
पुलिस फरार अभियुक्त की तलाश करने में लगी। टीम में एसएसआई गम्भीर सिंह, हैड कांस्टेबल उत्तम राठी, अनुज सिरोही, रोहित राणा, मौजूद थे।

