Monday, June 22, 2026
- Advertisement -

‘दबंग राज’ में खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जा, बेबस नज़र आ रहे अधिकारी

  • दबंगों के आगे अधिकारी भी नतमस्तक, नहीं हो रही कार्रवाई
  • ग्रामीणों की सीएम पोर्टल पर हुई शिकायत पर नहीं लगी कोई रिपोर्ट

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: एक ओर जहां यूपी में जहां बुलडोजर का डंका बज रहा है, वहीं मुजफ्फरनगर के गांव नरा में एक दबंग द्वारा गांव के खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जा कर बुलडोजर को चेलेंज कर रहे हैं। दबंग का खौफ इतना है कि ग्रामीण उसके सामने आकर शिकायत करने से भी डरते हैं। कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की, परन्तु दबंग की पहुंच के चलते वह बेबस हो गये। अधिकारी इस दबंग के खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं।

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नरा में खसरा नम्बर 94 खलिहान के नाम पर दर्ज है। खसरा नम्बर 94 के नजदीक ही यूपी स्टील है। चकबंदी के समय यह खसरा नम्बर 133, 134, 135 से मिलकर बना था। यूपी स्टील की जमीन पर नरा के ही कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया, जिसे यूपी स्टील ने खाली कराने का भी प्रयास नहीं किया, बल्कि ग्रामीणों को अपने हिस्से की जमीन का बैनामा कर दिया।

यूपी स्टील द्वारा बैनामा किये जाने के कारण इसके बराबर में पड़ी खलिहान की जमीन भूमाफियाओं के नजरों में आ गयी और उन्होंने यूपी स्टील के बैनामे के आधार खलिहान के खसरा संख्या 94 पर अपना कब्जा कर लिया। गांव के कुछ जागरूक लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया, तो दबंग ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। कुछ ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत एसडीएम व जिलाधिकारी के यहां की, परन्तु कोई कार्रवाही नहीं हो पायी।

ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री के पोर्टल पर इस मामले में शिकायत की गयी, जिसकी जांच लेखपाल स्तर पर पेन्डिंग है। ग्रामीणों द्वारा यह शिकायत 22 सितम्बर को की गयी थी, जो तीन दिन बाद ही लेखपाल स्तर तक पहुंच गयी थी, परन्तु दस दिन बीत जाने के बाद भी लेखपाल द्वारा इस मामले में कोई जांच रिपोर्ट नहीं दी गयी है। ग्रामीणों द्वारा लगातार लेखपाल से इस मामले में सम्पर्क किया जा रहा है, परन्तु वह टाल-मटौल कर रहा है।

32 1

गांव के ही निवासी व भारतीय किसान यूनियन के जिला सचिव विनय शर्मा ने बताया कि सरकारी जमीन खलियान खसरा संख्या 94 पर अवैध कब्जा हुआ है, जो विश्वकर्मा इंटर कालेज के बराबर में खसरा 95 में रास्ता है और रास्ते के बराबर में खलिहान की जमीन है, जिसका रकबा लगभग एक बीघा जमीन से ऊपर का है।

इसके अलावा गांव के ही अशोक कुमार पुत्र सरजीत का कहना है कि गांव के खलिहान की जमीन पर दबंग द्वारा कब्जा कर लिया गया है, एक बार दबंग को ऐसा करने से रोका गया, तो उसने उसके साथ मारपीट की। अशोक कुमार के अनुसार इस मामले की शिकायत पटवारी से लेकर एसडीएम व मुख्यमंत्री तक से की जा चुकी है, परन्तु दबंग के रसूख के चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पायी है।

क्या कहते हैं अधिकारी

एसडीएम सदर परमानंद झा का कहना है कि नरा गांव के खसरा संख्या 94 जो अभिलेखों में खलिहान के रूप में दर्ज है, उस पर किसी के द्वारा कब्जा किये जाने की शिकायत मिली है, इस मामले की जांच करायी जा रही है, यदि खलिहान की जमीन पर कब्जा किया गया है, उसको खाली कराया जायेगा और कब्जा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE Result 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, पुनर्मूल्यांकन पूरा, जल्द आएंगे बाकी परिणाम

जनवाणी ब्युरो | नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच...

World Yoga Day: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर सितारों में दिखा फिटनेस का जुनून

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: नरोत्तमगढ़ के पास सड़क किनारे मिला युवक का शव, हादसे की आशंका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में ग्राम नरोत्तमगढ़...
spot_imgspot_img